13.3 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराज्यअमेठी में PM मोदी की होर्डिंग हटाई, दुर्गा पूजा समिति का पोस्टर...

अमेठी में PM मोदी की होर्डिंग हटाई, दुर्गा पूजा समिति का पोस्टर लगाने पर बवाल

Published on

अमेठी,

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की होर्डिंग को हटा दिया गया है. इस जगह पर दुर्गा पूजा समिति की होर्डिंग लगा दी गई. मोदी की होर्डिंग हटाने के बाद भाजपा के अंदर ही दो गुटों में कहासुनी और मारपीट हो गई.

इस मामले में अमेठी के भाजपा महामंत्री सहित पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है. वहीं, दूसरी तरफ युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष और महामंत्री सहित 16 लोगों पर भी मुकदमा दर्ज करा दिया गया है. विवाद के तूल पकड़ने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष की तरफ से भाजपा युवा मोर्चा के दोनों पदाधिकारियों की सदस्यता समाप्त करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष को पत्र लिखा गया है.

भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने भी पत्र जारी कर मंडल की पूरी टीम को भंग कर दिया है. दरअसल, 25 सितंबर की रात नगर पंचायत के ठेका कर्मी अंबेडकर चौराहे पर अंबे ग्रुप की होर्डिंग लगा रहे थे. यह होर्डिंग दुर्गा पूजा के अवसर पर लगाई जा रही थी.

होर्डिंग पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रमा देवी सहित कई लोगों की फोटो लगी थी. बताया जा रहा है कि यह होर्डिंग लगाने के लिए उन्होंने पीएम मोदी और सांसद स्मृति ईरानी और अन्य लोगों की पहले से लगी होर्डिंग फाड़ दी.

कहासुनी के बाद हुई हाथापाई
इसकी जानकारी मिलते ही भाजपा के महामंत्री सुधांशु शुक्ला अपने साथियों के साथ रात में ही मौके पर पहुंच गए. इसके बाद पंचायत के ठेका कर्मी से कहासुनी के बाद हाथापाई होने लगी. घटना के बाद रात में ही पीड़ित ठेका कर्मी आशीष कुमार मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाना गए.

रात में मुकदमा दर्ज न होने पर सुबह सफाई कर्मियों ने हंगामा शुरू कर दिया. सूचना मिलते ही तहसीलदार बृजमोहन की अगुवाई में पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और एससी-एसटी अधिनियम और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया.

भाजपा महामंत्री पर दर्ज हुआ मुकदमा
भाजपा महामंत्री पर दर्ज हुए मुकदमे की सूचना मिलते ही भाजपा के एक खेमे में हड़कंप मच गया. देखते ही देखते भाजपा के वरिष्ठ नेता कोतवाली पहुंच गए. इसके बाद पुलिस ने जिला महामंत्री सुधांशु शुक्ला की तहरीर पर 16 लोगों के खिलाफ नामजद और 5-6 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया.

जिला महामंत्री ने भाजपा युवा मोर्चा पर दर्ज कराया मुकदमा
भाजपा जिला महामंत्री के तरफ से दर्ज मुकदमा में दो लोग भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी थे. मुकदमा होने के बाद भाजपा के जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी ने बताया, “सुबह कार्यकर्ताओं के माध्यम से जानकारी मिली है कि धरना प्रदर्शन करके हमारे जिले के महामंत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है.”

इस मामले में कुछ लोग ओछी राजनीति कर रहे हैं. उन लोगों की राजनीति का यह तरीका गलत है. इसकी निष्पक्ष जांच हो. जो लोग इसमें दोषी उन पर कार्यवाही हो. कार्यकर्ताओं के माध्यम से संज्ञान में आया कि हमारे युवा मोर्चा के महामंत्री और मोर्चा मंडल के अध्यक्ष दोनों ही धरने में शामिल थे.

इससे भारतीय जनता पार्टी का ही अपमान हो रहा है. यह अनुशासनहीनता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इस नाते दोनों को दायित्व मुक्त किया गया है. उनकी सदस्यता भी पार्टी से समाप्त हो, इसलिए मैं अपने प्रदेश अध्यक्ष को पत्र भेजा है.

30 सितंबर को अमेठी आ सकती हैं स्मृति ईरानी
स्मृति ईरानी के करीबियों की इस अंतर्कलह के बाद इलाके में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है. चर्चा ये भी है कि भाजपा जिला महामंत्री पर मुकदमा दर्ज कराने के पीछे जिले के सबसे बड़े व्यवसायी और स्मृति के सबसे करीबी नेता का हाथ है. बताया जा रहा है कि 30 सितंबर को सांसद स्मृति ईरानी के अमेठी आने की सूचना है. तब इस मामले को उठाया जा सकता है. इसको लेकर लोगों की निगाहें लगी हैं.

 

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...