8.2 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यकर्नाटक में फिल्मी अंदाज में पुलिस के काफिले पर हमला, डकैती के...

कर्नाटक में फिल्मी अंदाज में पुलिस के काफिले पर हमला, डकैती के आरोपी को छुड़ा ले गए बदमाश

Published on

बेंगलुरु

कर्नाटक के गडग जिले में पुलिस के काफिले पर बदमाशों ने हमला कर दिया। बदमाशों ने बिल्कुल किसी एक्शन फिल्म की तरह पुलिस के काफिले पर हमला किया और डकैती के एक आरोपी को छुड़ा कर अपने साथ ले गए। बदमाशों ने शनिवार तड़के पुलिस के काफिले पर हमला किया और अपने साथी के साथ भाग गए। पुलिस ने बताया कि कोपल जिले में गडग रेलवे ब्रिज के पास गिरोह के लोगों ने गंगावती पुलिस के काफिले पर हमला किया और आरोपी अमजद अली ईरानी के साथ फरार हो गए।

हमले में पुलिस के जवान घायल
गंगावती शहर पुलिस को डकैती के एक मामले में ईरानी की तलाश थी। पुलिस अधीक्षक बी.एस. नेमागौड़ा ने शनिवार को अस्पताल में घायल पुलिसकर्मियों से मुलाकात के बाद बताया कि बीती रात पुलिस की टीम ईरानी को गिरफ्तार कर गंगावती थाने ले जा रही थी। रास्ते में उसके साथियों ने पुलिस टीम पर हमला किया और आरोपी के साथ भागने में कामयाब रहे।

किस गैंग ने किया हमला, जाचं में जुटी पुलिस
पुलिस हमले में शामिल लोगों पर कार्रवाई करेगी। अभी यह पुष्टि की जा रही है कि कितने हमलावर थे। घटना में पुलिस की कार की खिड़की टूट गई और दरवाजे को भी क्षति पहुंची है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि हमला किस गैंग ने किया था। एसपी नेमागौड़ा ने कहा कि हमें पता है कि उनके मन में कानून का डर कैसे पैदा किया जाना चाहिए। अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गैंग को पकड़ने के लिए जांच जारी है।

Latest articles

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...