10.4 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराज्यAmethi में पुलिस की गुंडागर्दी, जमीनी विवाद में थाना प्रभारी रवि सिंह...

Amethi में पुलिस की गुंडागर्दी, जमीनी विवाद में थाना प्रभारी रवि सिंह महिलाओं को गंदी-गंदी गालियां और की धक्का मुक्की

Published on

अमेठी,

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले से पुलिस की दबंगई का हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है. यह मामला जायस थाना क्षेत्र के पूरे दीक्षित गांव का है. यहां जमीनी विवाद की शिकायत के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन पुलिस पर खुद ही महिलाओं के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लग गया.

जानकारी के मुताबिक गांव में दो पक्षों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है. एक पक्ष ने पुलिस के संरक्षण में जमीन पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया था. इसका विरोध करने पर दूसरे पक्ष ने शिकायत की, जिस पर जायस थाना प्रभारी रवि सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे.

थाना प्रभारी ने महिलाओं को दी गालियां

वीडियो में थाना प्रभारी रवि सिंह महिलाओं को गंदी-गंदी गालियां देते और घर में घुसकर धक्का मुक्की करते नजर आ रहे हैं. पीड़ित महिला नीलम का आरोप है कि पुलिस ने उनके छोटे-छोटे बच्चों तक को मारा और उनके घर में घुसकर गाली-गलौज की. महिला ने बताया कि उनके पड़ोसी ने पुलिस को पैसे देकर बुलाया और उनके घर वालों से मारपीट करवाई.

पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया
महिला ने सरकार से मांग की है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और उनके साथ न्याय किया जाए. वहीं इस पूरे मामले पर तिलोई सर्किल के सीओ अजय सिंह ने कहा कि अभी तक वीडियो उनके पास नहीं पहुंचा है. अगर ऐसा कोई वीडियो है तो उसकी जांच की जाएगी. वीडियो की जांच कर यह भी देखा जाएगा कि कहीं उसमें एआई (AI) का इस्तेमाल तो नहीं किया गया है. जांच के बाद जो सच सामने आएगा उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

 

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...