11.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यपटना में प्रदर्शन कर रहे बीपीएससी अभ्यर्थियों पर पुलिस लाठीचार्ज और वाटर...

पटना में प्रदर्शन कर रहे बीपीएससी अभ्यर्थियों पर पुलिस लाठीचार्ज और वाटर कैनन का इस्तेमाल

Published on

पटना

पटना में बीपीएससी अभ्यर्थियों ने परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन जेपी गोलंबर के पास हुआ। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, जिससे कई छात्र घायल हो गए। छात्र मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़े थे। छात्रों के समर्थन भी प्रशांत किशोर भी धरनास्थल पर पहुंचे थे, लेकिन लाठीचार्ज के पहले वो वहां से निकल गए।

पुलिस लाठीचार्ज में कई छात्रों को चोटें आईं
इससे पहले बीपीएससी अभ्यर्थियों ने अपनी परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर पटना की सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन गांधी मैदान से शुरू हुआ, जहां हजारों की संख्या में अभ्यर्थी इकट्ठा हुए और छात्र संसद का आयोजन किया। इसके बाद, वे सीएम आवास की ओर मार्च करने लगे। पुलिस ने जेपी गोलंबर के पास प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की, लेकिन अभ्यर्थी मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़े रहे। स्थिति तनावपूर्ण हो गई और पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया, जिससे कई छात्रों को चोटें आईं।

सीएम से मुलाकात तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान
प्रदर्शन में शामिल छात्रों का कहना था कि जब तक सीएम नीतीश से उन लोगों की मुलाकात नहीं होती है तब तक वो सड़क पर ही बैठे रहेंगे। वो मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी मांगों पर विचार करने का आग्रह कर रहे थे। छात्रों की मुख्य मांग बीपीएससी परीक्षा को रद्द करना और दोबारा आयोजित करना था। इसके अलावा, वे नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया को भी रद्द करने की मांग कर रहे थे। उनका तर्क था कि परीक्षा में कुछ गड़बड़ियां हुई थीं, जिसके कारण उन्हें न्याय नहीं मिला। वे चाहते थे कि पूरी परीक्षा रद्द कर दोबारा आयोजित की जाए, जबकि बीपीएससी केवल उसी केंद्र पर पुनः परीक्षा कराने को तैयार था जहाँ गड़बड़ी की सूचना मिली थी।

प्रशांत किशोर भी छात्रों के साथ समर्थन में धरना पर बैठे
इस प्रदर्शन में सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत किशोर भी शामिल हुए और छात्रों के साथ धरना पर बैठ गए। उन्होंने छात्रों की मांगों का समर्थन किया और सरकार से इस मामले पर ध्यान देने का आग्रह किया। उन्हांेने कहा कि पुलिस बल का प्रयोग कर छात्रों की मांग को नहीं दबाया जा सकता है।

Latest articles

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...