10.6 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeराज्यकार का पीछा कर रही थी पुलिस! बचने के लिए टीनएजर गर्लफ्रेंड...

कार का पीछा कर रही थी पुलिस! बचने के लिए टीनएजर गर्लफ्रेंड संग फ्लाईओवर से नीचे कूद गया शख्‍स पर…

Published on

सहारनपुर

यूपी में सहारनपुर में मंगलवार दोपहर ऐसी घटना घटी जिसे देखने वाले हैरान रह गए। सहारनपुर से मुजफ्फरनगर जा रही एक ईको कार बहुत तेज आवाज के साथ फ्लाईओवर पर रुकी। कार का अगला टायर फट गया था। अगले ही पल कार में सवार युवक और किशोरी बाहर निकले और फ्लाईओवर से नीचे छलांग लगा दी। तत्‍काल दोनों को अस्‍पताल ले जाया गया जहां किशोरी की मौत हो गई जबकि युवक की हालत गंभीर है।

अस्पताल में भर्ती युवक हर्षित ने मीडिया को बताया कि पुलिस उनका पीछा कर रही थी। इसी दौरान उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पुलिस के डर से दोनों फ्लाईओवर से कूद गए। कुछ लोगों का कहना है कि पुलिस की फायरिंग से कार का टायर फटा था, लेकिन पुलिस ने इससे इनकार किया है।

अलग जाति के थे दोनों
जांच में पता चला कि हर्षित लखनौती गांव का रहने वाला है। किशोरी देवबंद क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली थी। दोनों अलग-अलग जाति के थे। 12 मई को किशोरी के परिवार वालों ने युवक के खिलाफ अपहरण का मामला देवबंद थाने में दर्ज कराया था। इसके बाद से दोनों हरिद्वार और रुड़की में छिपकर रह रहे थे।

कार दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई थी: एसएसपी रोहित सिंह सजवाण
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि युवक के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज था। फ्लाईओवर पर कार दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद दोनों नीचे कूद गए, जिसमें किशोरी की मौत हो गई। फिलहाल हर बिंदु पर जांच चल रही है। किशोरी के परिजन जो तहरीर देंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Latest articles

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...

सीएम भगवंत मान ने दिखाई हरी झंडी; कहा- ट्रेनिंग लेकर लौटेंगे तो ‘नेशन बिल्डर’ बनकर लाएंगे बदलाव

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के महत्वाकांक्षी शिक्षा मॉडल को वैश्विक स्तर पर और अधिक मजबूत...

More like this