9 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराज्यसात राज्यसभा सांसदों के भाजपा में जाने के बाद सियासत तेज, राष्ट्रपति...

सात राज्यसभा सांसदों के भाजपा में जाने के बाद सियासत तेज, राष्ट्रपति से मिलेंगे सीएम भगवंत मान

Published on

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के सात राज्यसभा सांसदों के भाजपा में शामिल होने के बाद पंजाब की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इसी मुद्दे को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 5 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। इसकी जानकारी खुद मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति ने 5 मई को दोपहर 12 बजे मिलने का समय दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के लोगों के जनादेश और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना उनकी जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपनी पोस्ट में लिखा कि उन्होंने सभी विधायकों के साथ मुलाकात के लिए समय मांगा था, लेकिन राष्ट्रपति की ओर से फिलहाल केवल उन्हें मिलने का निमंत्रण मिला है। इसके बावजूद वे अपने साथी विधायकों के साथ दिल्ली जाएंगे। विधायक राष्ट्रपति भवन के बाहर रहेंगे और मुख्यमंत्री अंदर जाकर सभी की ओर से पंजाब की जनता की आवाज राष्ट्रपति के सामने रखेंगे। बैठक के बाद आगे की रणनीति भी साझा की जाएगी। दरअसल, आम आदमी पार्टी के कई राज्यसभा सांसदों के भाजपा में जाने के बाद सियासी विवाद खड़ा हो गया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मुख्यमंत्री इस मुलाकात के जरिए यह संदेश देना चाहते हैं कि पंजाब के विधायक अब भी उनके और पार्टी सुप्रीमो Arvind Kejriwal के साथ एकजुट हैं।

साथ ही वे उन सांसदों की सदस्यता रद्द करने या उन्हें वापस बुलाने की मांग भी उठा सकते हैं, जिन्होंने पार्टी बदल ली है। इसे आम आदमी पार्टी जनता के जनादेश के साथ धोखा बता रही है। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता नील गर्ग ने कहा कि यह मुद्दा बेहद गंभीर है और मुख्यमंत्री की राष्ट्रपति से होने वाली मुलाकात काफी अहम है। उनका कहना है कि इस मुलाकात के जरिए पूरे मामले को संवैधानिक और राष्ट्रीय स्तर पर उठाया जाएगा। वहीं राजनीतिक हलकों में इसे शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी देखा जा रहा है, जिसके माध्यम से सरकार यह दिखाना चाहती है कि उसकी सरकार बहुमत के साथ पूरी तरह सुरक्षित है।

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

विज्ञान, तकनीक और नवाचार ही विकास का वास्तविक माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भजनलाल शर्मा...