7.6 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराज्यप्रशांत किशोर ने तेजस्वी को दिया '7 दिन' वाला चैलेंज, क्या लालू...

प्रशांत किशोर ने तेजस्वी को दिया ‘7 दिन’ वाला चैलेंज, क्या लालू के बेटे करेंगे कबूल?

Published on

पटना:

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार में चार विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को सात दिन पैदल चलने की चुनौती दी है। बिहार की तरारी, रामगढ़, बेलागंज और इमामगंज विधानसभा सीटों के लिए 13 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। 23 नवंबर को मतगणना होगी। चारों सीट पर मुकाबला एनडीए और ‘इंडिया’ ब्लॉक के बीच है। जन सुराज ने भी तरारी सीट से अपना उम्मीदवार उतारने की घोषणा की है।

पीके ने तेजस्वी को दिया 7 दिन वाला चैलेंज
प्रशांत किशोर ने बुधवार को तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा, ‘वह कब यात्रा पर निकले थे। बिहार को पिछले 25-30 वर्षों में बस लूटने का काम किया है। मैं चैलेंज देता हूं कि तेजस्वी यादव सात दिन पैदल यात्रा करके दिखाएं।’

जनसुराज कोई समझौता नहीं करेगा- PK
प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार के विकास के लिए बेहतर व्यक्ति को चुनाव लड़ना होगा। तभी बिहार में सुधार हो पाएगा। जनसुराज ने संकल्प लिया है, उससे हम समझौता नहीं कर सकते हैं। न जाति, न पैसा और न ही परिवार। बिहार को सुधारने के लिए जो लोग काबिल हैं, उन्हें लेकर आएंगे, क्योंकि हमारा मकसद सिर्फ एक ही है।

बिहार में सिर्फ शराब की दुकान बंद, शराबबंदी नहीं- पीके
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘बिहार में शराबबंदी नहीं है, सिर्फ शराब की दुकानें बंद हैं, होम डिलिवरी चालू है। बिहार की गरीब जनता का 20 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है। गरीब जनता का पैसा लूटकर यहां के अधिकारी और शराब माफिया कमा रहे हैं। गांव-गांव शराब बिक रही है।’

जहरीली शराब से मौत पर भी पीके का हमला
उन्होंने कहा कि जहरीली शराब पीने से लोगों की मौत हो रही है। हमने बिहार के जिलों में यात्रा की। लोगों ने हमें बताया है कि जहरीली शराब पीने से लोगों की मौत हुई। इस बारे में पुलिस को जानकारी इसलिए नहीं दी जा रही है कि क्योंकि लोगों में डर है कि उन पर कार्रवाई होगी। शराबबंदी के खिलाफ हम लोग इसलिए हैं क्योंकि यह जमीन पर लागू नहीं है। इससे लोगों का भविष्य खराब हो रहा है, एक लाख से ज्यादा लोग जेल में बंद हैं।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...