8.8 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeराज्यप्रशांत किशोर के अनशन से BPSC की चुप्पी 'डिकोड', क्रेडिट लेकर भागे...

प्रशांत किशोर के अनशन से BPSC की चुप्पी ‘डिकोड’, क्रेडिट लेकर भागे पप्पू यादव, तेजस्वी ताकते रह गए

Published on

पटना

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर का आमरण अनशन 12वें दिन भी जारी है। बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की 70 वीं परीक्षा रद्द करने की मांग अभ्यर्थी कर रहे हैं। प्रशांत किशोर उनकी ही मांग के समर्थन में दो जनवरी से आमरण अनशन पर हैं। अभ्यर्थियों के समर्थन में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और निर्दलीय सांसद पप्पू यादव भी हैं। पर, तीनों की लड़ाई एक साथ न होकर अलग-अलग चल रही है।

अनशन, अदालत और गवर्नर
प्रशांत किशोर इस मुद्दे पर अनशन कर रहे हैं। उनकी पार्टी ने पटना हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। पार्टी का डेलीगेशन राज्यपाल से मिला। डेलिगेशन के आग्रह पर बीपीएससी अभ्यर्थियों का शिष्टमंडल ने भी सोमवार को राज्यपाल से मुलाकात की। राज्यपाल ने प्रशांत किशोर से अनशन समाप्त करने की अपील की है। अभी तक प्रशांत की ओर से इसकी जानकारी नहीं मिली है कि वे अनशन कब खत्म करेंगे। उनका कहना है कि एक नोबल काज के लिए अनशन के बहाने वे अपना शरीर शोधन कर रहे हैं।

PK का आंदोलन अहिंसक
प्रशांत किशोर का आंदोलन अब तक अहिंसक रहा है। वे गांधीवादी तरीके इस मुद्दे को उठा रहे हैं। पप्पू यादव इस मुद्दे पर PK से अलग चल रहे हैं। दो बार पप्पू यादव ने BPSC परीक्षा रद्द करने के लिए बंद बुलाया। इस दौरान कहीं ट्रेनें रोकी गईं तो कहीं तोड़-फोड़ की घटनाएं हुईं। पप्पू के आह्वान पर पटना में रविवार को बिहार बंद के दौरान तोड़-फोड़ की घटनाएं हुईं। पप्पू भी प्रशांत की तरह इस मामले को लेकर हाईकोर्ट गए हैं। पप्पू यादव ने इस मामले में ऐसी रुचि दिखाई है कि प्रशांत किशोर जो-जो कर रहे हैं, वही वे भी कर रहे हैं। फर्क इतना ही है कि प्रशांत किशोर ने अपने आंदोलन को अभी तक अहिंसक बना कर रखा है।

तेजस्वी तत्पर, पर आंदोलन नहीं
बीपीएससी अभ्यर्थियों की मंग पर आरंभ में तेजस्वी यादव ने तत्परता दिखाई। बीपीएससी दफ्तर के बाहर धरना दे रहे अभ्यर्थियों से मिलने वे आधी रात को पहुंचे थे। कहा तो यह जाता है कि इसके लिए उन्होंने अपनी यात्रा रोकी और भागे-भागे कटिहार से पटना पहुंचे। पर, उसके बाद तेजस्वी का कोई एक्शन नहीं दिखा। प्रशांत किशोर ने जब अनशन शुरू किया तो तेजस्वी ने इसे नाटक बताया और भाजपा से उनके गाइड होने का आरोप मढ़ कर अपने दायित्व की इतिश्री समझ ली। अलबत्ता पप्पू यादव जरूर एक्शन में दिखे, लेकिन उनके एक्शन का आम आदमी पर नकारात्मक असर पड़ा है।

क्या कदम उठाएंगे प्रशांत किशोर
प्रशांत किशोर का अगला कदम क्या होगा, इसका सबको इंतजार है। रविवार की रात उन्होंने अपने समर्थकों के साथ देर रात तक बैठक की। बैठक में क्या रणनीति बनी, यह तो अभी तक पता नहीं चला है, लेकिन इतना संकेत जरूर मिला है कि वे किसी बड़े एक्शन की तैयारी में हैं। अब तक की तरह उनका अगला एक्शन भी अहिंसक ही रहने की उम्मीद है। पटना के एलसीटी घाट पर उन्होंने पांच एकड़ निजी भूमि का बंदोबस्त किया है। वहीं जन सुराज समर्थकों के लिए कैंप निर्माण की तैयारी को प्रशासन ने रोक दिया था। हालांकि इस मुद्दे पर पटना जिला प्रशासन से सोमवार को बातचीत कर जन सुराज के प्रतिनिधियों ने स्थिति स्पष्ट कर दी कि जमीन रैयती है, इसलिए इस पर सरकारी व्यवधान उचित नहीं।

Latest articles

केरलम के CM बने वीडी सतीशन, 60 साल बाद मुख्यमंत्री के साथ पूरी कैबिनेट की शपथ

राहुल, प्रियंका और खरगे समेत कांग्रेस के तमाम बड़े नेता रहे मौजूद तिरुवनंतपुरम। केरल की...

यूपी के लखीमपुर में सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत, ट्रक ने मैजिक को मारी टक्कर

लखीमपुर-खीरी। लखीमपुर खीरी में सोमवार सुबह 7.30 बजे सड़क हादसे में 9 लोगों की...

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...

​भोपाल में दर्दनाक हादसा: तीसरी मंजिल से गिरकर पशु चिकित्सक की पत्नी की मौत

​निशातपुरा के संजीव नगर कॉलोनी की घटना, फोन पर बात करने के दौरान बिगड़ा...

More like this

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...