8 C
London
Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यIAS की फैक्ट्री कहा जाता था प्रयागराज, छात्र राजनीति में भी अव्वल.....

IAS की फैक्ट्री कहा जाता था प्रयागराज, छात्र राजनीति में भी अव्वल.. ये कैसे स्टूडेंट जो शहर में बम फेंक रहे

Published on

प्रयागराज

आईएएस-पीसीएस की फैक्ट्री के नाम से अपनी पहचान रखने वाले प्रयागराज के स्कूली बच्चों का बमबाजी की घटनाओं में लिप्त होना हैरान करने वाला है। प्रयागराज पुलिस ने दावा किया कि पिछले तीन महीनों में प्रयागराज शहर के विभिन्न हिस्सों में हुए सात रहस्यमय बम हमलों में शामिल छह और छात्रों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, उन्होंने अब तक 35 छात्रों को हिरासत में लिया है जिनमें 27 नाबालिग हैं। पुलिस ने बताया कि ये सभी शहर के चार प्रतिष्ठित स्कूलों से हैं। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि इनमें से 8 बच्चे 18 साल से ऊपर के हैं।

पुलिस ने कहा कि अब हम अन्य छह छात्रों की तलाश कर रहे हैं, जिनके नाम 35 हिरासत में लिए गए छात्रों की पूछताछ के दौरान सामने आए, और हमने सीसीटीवी में उनकी गतिविधियों को संदिग्ध पाया है।

पुलिस के मुताबिक हमने सभी छात्रों के अभिभावक को अपने बच्चों को लेकर सतर्कता बरतने को कहा था, लेकिन इसके बाद भी हमें कार्रवाई करनी पड़ी क्योंकि कई दौर की काउंसलिंग और सख्त चेतावनी के बावजूद वे आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे। पुलिस ने बताया कि ये बमबाजी छात्रों के दो ग्रुपों जिनके नाम ‘इम्मोर्टल्स’ और ‘तांडव’ हैं के कथित वर्चस्व की जंग के चलते हुई।

पुलिस के मुताबिक जांच के दौरान यह सामने आया कि इन छात्रों ने कोविद -19 महामारी के दौरान ऑनलाइन कक्षाओं के लिए सेल फोन मिलने और सोशल मीडिया पर वीडियो देखने के बाद समूह बनाए। इसके बाद इन समूहों ने धीरे-धीरे वर्चस्व की लड़ाई में प्रवेश किया और उनमें से कई ने इंटरनेट के माध्यम से कच्चे बम बनाना सीख लिया।

अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक शहर के दो स्कूलों के प्रधानाचार्यों से बातचीत के दौरान एक स्कूल के प्रिंसिपल ने कहा, ‘अगर पुलिस हमें आपराधिक गतिविधियों में शामिल छात्रों की सूची उपलब्ध कराती है और उनके खिलाफ सबूत देती है, तो हम निश्चित रूप से ऐसे छात्रों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे और उन्हें स्कूल से निकाल भी देंगे।’ वहीं हिरासत में लिए गए छात्र के अभिभावक अधिकारियों और स्कूल के चक्कर लगा रहे हैं। उन्होंने पुलिस पर उनके बच्चों को फंसाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने इस बात से भी इनकार किया कि पुलिस ने उन्हें उनके बच्चों की आपराधिक गतिविधियों के बारे में सचेत किया था। हिरासत में लिए गए छात्रों में से एक की मां ने कहा कि ‘पुलिस ने हमें कभी नहीं बताया कि हमारा बेटा आपराधिक गतिविधियों में शामिल था। अगर उन्होंने हमें सूचित किया होता, तो हम निश्चित रूप से मेरे बच्चे की गतिविधियों पर नजर रखते।’

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा टॉपर अनुज अग्निहोत्री को फोन पर दी बधाई, कहा- ‘यह सफलता राजस्थान के लिए गौरव’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम...

गोविन्दपुरा पुलिस की पहल: एडिशनल एसपी और टीआई ने नगर रक्षा समिति के सदस्यों को बांटे आईकार्ड

भोपाल राजधानी के गोविन्दपुरा थाना परिसर में शनिवार को नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के...

पार्किंग विवाद में ऑटो चालक पर चाकू से जानलेवा हमला

भोपाल टीला जमालपुरा इलाके में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक ऑटो चालक पर...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...