15.9 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराज्यजानलेवा बनी प्रीति की प्रीत, प्रेमी फिरोज को मार सूटकेस में भर...

जानलेवा बनी प्रीति की प्रीत, प्रेमी फिरोज को मार सूटकेस में भर दिया

Published on

गाजियाबाद

गाजियाबाद में लिव इन में रह रहे प्रेमी की हत्या कर शव सूटकेस में लेकर जा रही महिला को सोमवार सुबह पुलिस ने पकड़ा है। महिला ने रात में उस्तरे से गला काटकर युवक की हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि महिला शादी के लिए युवक पर दबाव डाल रही थी। शादी ना करने से नाराज होकर उसने हत्या की है।

तुलसी निकेतन में रहने वाली प्रीति शर्मा (32) ने चार साल पहले अपने पति दीपक यादव को छोड़ दिया था। शादी से महिला का एक बेटा था, लेकिन दो वर्ष पूर्व उसकी मौत हो गई। करीब तीन साल से वह हेयर ड्रेसर फिरोज (23) के साथ अपने फ्लैट में लिव इन में रह रही थी। पुलिस के मुताबिक प्रीति लगातार फिरोज से शादी के लिए दबाव डाल रही थी लेकिन वह आनाकानी कर रहा था।

पुलिस के मुताबिक रात करीब 2 बजे प्रीति ने फिरोज की उस्तरे से गला काटकर हत्या कर दी। फिरोज पुत्र इकबाल मूल रूप से संभल का रहने वाला था। पूर्व में हेयर ड्रेसर का काम करता था लेकिन पिछले कुछ समय से वह कुछ नहीं कर रहा था। जबकि प्रीति भी पहले निजी कंपनी में नौकरी करती थी अब वह भी कोई काम नहीं कर रही।

पुलिस का कहना है कि रात गस्त के दौरान एक महिला ट्रॉली बैग लेकर खड़ी मिली। शक होने पर उससे ट्राली बैग खोलने के लिए कहा गया। बैग खोलने पर उसमें अंदर शव मिला। शव पर सिर्फ अंडरवियर था। एसपी ट्रांस हिंडन ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। महिला से पूछताछ की जा रही है।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....