12.1 C
London
Thursday, June 11, 2026
Homeराज्यप्रिंसिपल को APO किया, स्कूली बच्चों ने आवाज उठाई तो तहसीलदार ने...

प्रिंसिपल को APO किया, स्कूली बच्चों ने आवाज उठाई तो तहसीलदार ने ‘धमकाया’! टीसी देने की दी चेतावनी

Published on

जालोर

राजस्थान के जालोर जिले के जसवंतपुरा में एसडीएम को ज्ञापन देने पहुंचे स्कूली बच्चों को तहसीलदार नीरजा कुमारी की ओर से डांटे जाने का मामला सामने आया है। तहसीलदार ने बच्चों को फटकार लगाते हुए कहा कि स्कूल में राजनीति करने की जरूरत नहीं है और ज्यादा विरोध किया तो टीसी दे दी जाएगी।

क्या है पूरा मामला?
जसवंतपुरा के राजकीय पीएमश्री स्कूल में कृषि संकाय के प्रैक्टिकल के लिए शिक्षा विभाग की जमीन प्रस्तावित थी। हाल ही में इस जमीन को एकलव्य आवासीय विद्यालय के लिए आवंटित करने का मामला सामने आया, जिस पर स्कूल की एसडीएमसी कमेटी ने स्टे ले लिया। इससे नाराज शिक्षा निदेशक ने राजकार्य में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए स्कूल के प्रिंसिपल को एपीओ कर दिया।

छात्रों का प्रदर्शन और प्रशासन का रुख
प्रिंसिपल के एपीओ होने के विरोध में स्कूली बच्चों ने स्कूल बंद कर प्रदर्शन किया था। जब सुनवाई नहीं हुई, तो मंगलवार को वे दोबारा एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन देने पहुंचे। लेकिन एसडीएम से पहले तहसीलदार नीरजा कुमारी ने उन्हें फटकार लगाई और धमकी दी कि ज्यादा उछलकूद की तो टीसी थमा दी जाएगी।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
तहसीलदार की ओर से बच्चों को धमकाने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे प्रशासन की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वायरल वीडियो में तहसीलदार स्कूल के 12वीं क्लास के बच्चों को खड़ा करते हुए अलग से अपने पास बुलाती हैं। वहां उनसे उनके माता-पिता के नाम नोट करवाया गया और फोन पर बात करवाने को कहा गया।

Latest articles

मीनाक्षी नटराजन मामले में सुप्रीम कोर्ट कल करेगा सुनवाई, आज नामवापसी की आखिरी तारीख

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए मीनाक्षी नटराजन का...

ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले जहाज पर लगातार दूसरे दिन हमला, होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय मारे गए

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ओमान के तट के पास लगातार दूसरे दिन भारतीय क्रू वाले जहाज...

MP में प्री-मानसून का असर: 34 ज़िलों में तूफ़ान और बारिश का अलर्ट; कुछ इलाकों में ओले गिरने की संभावना

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून के आने से पहले ही मौसम का मिजाज काफी...

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ के...

More like this

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ के...

राजस्थान आवासन मंडल की 255वीं बैठक: आमजन के लिए किफायती आवास और इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार के कई बड़े प्रस्तावों को मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व तथा नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री झाबर...

चंडीगढ़ में सीएम भगवंत मान ने 335 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के 'मिशन रोजगार' के तहत मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को...