9.3 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्यकुल्हाड़ी से प्राइवेट पार्ट काटा, घने जंगल में फेंकी लाश, उदयपुर में...

कुल्हाड़ी से प्राइवेट पार्ट काटा, घने जंगल में फेंकी लाश, उदयपुर में अवैध संबंध के खौफनाक कांड का खुलासा

Published on

उदयपुर

राजस्थान के उदयपुर सायरा थाना क्षेत्र में एक युवक की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। यहां दो चचेरे भाइयों ने अवैध संबंध के शक में युवक का सिर पत्थर से कुचल दिया और कुल्हाड़ी से उसका पैर और प्राइवेट पार्ट काट डाले। मिली जानकारी के अनुसार परिवार की महिला से अवैध संबंध के शक में 2 चचेरे भाइयों ने इस युवक की हत्या कर दी। शव को घने जंगल में फेंक दिया गया । परिजन 10 दिन से युवक को ढूंढ रहे थे और आखिरकार उन्हें उसका कीड़े लगे शव जंगल में मिला। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

इस वजह से हुई युवक की हत्या
24 फरवरी से लापता रोहित (बदला हुआ नाम) का शव 5 मार्च को जंगल में मिला। शव की हालत बेहद खराब थी और सिर बुरी तरह कुचला हुआ था। दायां पैर और गुप्तांग भी काट दिए गए थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि हत्या अनिल (35) और आशीष (32) (बदले हुए नाम) ने की है। ये दोनों चचेरे भाई हैं। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्हें शक था कि रोहित का उनके परिवार की एक महिला के साथ अवैध संबंध है। इसलिए उन्होंने हत्या की योजना बनाई। 24 फरवरी को रोहित को बहला-फुसलाकर जंगल में ले गए। वहां पहले उसका सिर पत्थर से कुचला। फिर कुल्हाड़ी से पैर और गुप्तांग काट दिए। शव को वहीं जंगल में फेंक कर फरार हो गए।

5 मार्च को दर्ज करवाई गई रिपोर्ट
SHO प्रवीण जुगतावत ने बताया, “5 मार्च को गोपाल ने अपने भाई रोहित की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सोमवार को अनिल और आशीष को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि ‘रोहित का उनके परिवार की महिला से अवैध संबंध था, इसलिए उन्होंने हत्या की योजना बनाई’। पुलिस अब आगे की कार्रवाई करने में जुट गई है।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...