10.8 C
London
Wednesday, December 10, 2025
Homeराज्यप्रियंका गांधी ने वायनाड से किया नामांकन, सोनिया, राहुल और रॉबर्ट वाड्रा...

प्रियंका गांधी ने वायनाड से किया नामांकन, सोनिया, राहुल और रॉबर्ट वाड्रा भी रहे मौजूद

Published on

नई दिल्ली,

कांग्रेस लीडर प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज वायनाड लोकसभा से नामांकन भर दिया है. राहुल गांधी के इस्तीफा देने के बाद यह सीट खाली हो गई थी. इस दौरान प्रियंका के साथ सोनिया गांधी, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, रॉबर्ट वाड्रा सहित कई सीनियर नेता मौजूद रहे. नामांकन से पहले प्रियंका गांधी ने वायनाड में रोड शो किया, जिसमें इलाके के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.

प्रियंका गांधी के रोड शो में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी और राहुल गांधी मौजूद हैं. राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने सुबह 11 बजे के बाद कलपेट्टा न्यू बस स्टैंड से रोड शो की शुरुआत की. रोड शो के बाद प्रियंका ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया.

‘आपकी समर्थन की मांग के लिए आई हूं…’
प्रियंका गांधी वाड्रा ने वायनाड में नामांकन भरने से पहले जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “पिछले 35 साल से मैं अलग-अलग चुनावों के लिए प्रचार कर रही हूं. यह पहली बार है, जब मैं आपके समर्थन की मांग अपने लिए कर रही हूं. यह एक बहुत ही अलग एहसास है. मैं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी की बहुत आभारी हूं कि उन्होंने मुझे वायनाड से उम्मीदवार बनने का सौभाग्य दिया.”

प्रियंका गांधी ने कहा कि जब मैं 17 साल की थी, तब मैंने पहली बार 1989 के चुनाव में अपने पिता के लिए प्रचार किया था. अब 35 साल हो गए हैं, जब मैंने अपनी मां, अपने भाई के लिए प्रचार किया है. यह पहली बार है जब मैं अपने लिए प्रचार कर रही हूं.

एक्टिव पॉलिटिक्स में प्रियंका
चुनाव आयोग द्वारा वायनाड उपचुनाव की घोषणा के तुरंत बाद, कांग्रेस ने ऐलान कर दिया था कि प्रियंका गांधी केरल की वायनाड सीट से उम्मीदवार होंगी. कांग्रेस द्वारा वायनाड से AICC महासचिव को मैदान में उतारे जाने के बाद, पार्टी कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन क्षेत्र में पोस्टर लगाए थे, जिन पर “वायनाडिंते प्रियांकरी (वायनाड की प्रिय)” लिखा था. पिछले हफ्ते चुनाव आयोग द्वारा वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान किया और इसके साथ ही प्रियंका गांधी के केरल निर्वाचन क्षेत्र से चुनावी शुरुआत के लिए मंच तैयार हो गया है, जहां से वह सक्रिय राजनीति में शामिल होने के लिए तैयार हैं.

Latest articles

Shubman Gill ने खोल दिया अपनी चोट का राज़! बोले- “मेरी गर्दन की डिस्क में…” T20 वर्ल्ड कप से पहले कही बड़ी बात!

टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने उस गंभीर चोट का...

अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस पर शहर में कार्यक्रम आज

भोपाल।अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस के अवसर पर 10 दिसंबर को विभिन्न संगठनों द्वारा शहर...

आठवीं की छात्रा और सातवीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल।शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर आठवीं कक्षा की एक छात्रा और सातवीं कक्षा...

More like this

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...

पन्ना नेशनल पार्क में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 10 नई कैंटर बसों को दिखाई हरी झंडी

पन्ना ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार सुबह पन्ना नेशनल पार्क के मड़ला गेट...

ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल बनाने की तैयारी तेज, मुख्य सचिव अनुराग जैन ने किया व्यापक निरीक्षण

ओरछा/भोपाल।राज्य सरकार ने ऐतिहासिक नगरी ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित...