3 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराज्यश्रीकांत त्यागी की पत्नी के समर्थन में धरना देना पड़ा महंगा, मांगेराम...

श्रीकांत त्यागी की पत्नी के समर्थन में धरना देना पड़ा महंगा, मांगेराम समेत 70 लोगों पर केस दर्ज

Published on

नोएडा

नोएडा के सेक्टर-93 बी स्थित ग्रैंड ओमेक्स हाउसिंग सोसायटी के बाहर मांगेराम त्यागी को धरना देना महंगा पड़ गया। जिले में धारा-144 लागू है। ऐसे में मांगेराम त्यागी समाज के लोगों को लेकर श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी के समर्थन में ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी के बाहर धरने पर बैठ गया। जिसको लेकर नोएडा पुलिस ने धारा-144 सीआरपीसी का उल्लंघन करने को लेकर मांगेराम त्यागी सहित 6 नामजद व अन्य 60 से 70 अज्ञात लोगों के खिलाफ नोएडा के थाना फेस-2 पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।

बता दे कि दो दिन पहले मांगेराम त्यागी नोएडा पहुंचा था जहां उसने नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों को अनु त्यागी के घर के बाहर वापस पेड़ लगाने का 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। जिसके बाद वह त्यागी समाज के लोगों को लेकर धरने पर बैठ गया था।

मालूम हो कि नोएडा के सेक्टर-93 बी स्थित ग्रैंड ओमेक्स हाउसिंग सोसायटी के बाहर 2 दिन पहले मांगेराम त्यागी ने त्यागी समाज के लोगों के साथ पहुंचा था। जहां उसने श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी के समर्थन में पेड़ वापस लगाने को लेकर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। जिसके बाद वह त्यागी समाज के लोगों को लेकर धरने पर बैठ गया था।

जिला गौतमबुद्ध नगर में धारा-144 लागू है। जिसका उल्लंघन मांगेराम त्यागी द्वारा किया गया जिसको लेकर नोएडा के थाना फेस-2 पुलिस द्वारा मांगेराम त्यागी सहित 6 नामजद व अन्य 60 से 70 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इन सभी के खिलाफ पुलिस ने धारा-188, 147, 341 व धारा-7 आपराधिक कानून (संशोधन) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

एडीसीपी सेंट्रल नोएडा साद मियां खान ने बताया की नोएडा में धारा-144 लागू है बावजूद इसके 27 व 28 सितंबर को मांगेराम त्यागी द्वारा उनके समर्थकों के साथ नोएडा स्थित ग्रैंड ओमेक्स हाउसिंग सोसायटी के बाहर बिना अनुमति लिए धरना प्रदर्शन किया गया था। जिसको लेकर नोएडा के थाना फेस-2 में मुकदमा दर्ज किया गया है और अन्य वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...