7.6 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराज्यबालों से खींचा, थप्पड़ और डंडे मारे... सरकारी स्कूल के टीचर ने...

बालों से खींचा, थप्पड़ और डंडे मारे… सरकारी स्कूल के टीचर ने की हैवानियत, Video Viral

Published on

हनुमानगढ़,

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले से एक वीडियो वायरल हुआ है. जहां एक टीचर क्लासरूम में टीचर को बेहरमी से डंडे से पीट रहा है. बहलोल नगर के एक सरकारी स्कूल में कक्षा 10 के 14 वर्षीय छात्र की बेरहमी से पिटाई की गई. अध्यापक अजय भादू द्वारा छात्र को डंडों से पीटे जाने का यह वीडियो स्कूल के सीसीटीवी में कैद हो गया. इस घटना के बाद गांव में गुस्से का महौल है.

यह घटना उस समय हुई जब कक्षा में कोई अध्यापक मौजूद नहीं था और बच्चे एक-दूसरे पर किताबें फेंक रहे थे. इसी बीच अध्यापक अजय भादू ने एक छात्र को डंडों से पीट दिया. वीडियो के वायरल होने के बाद बाल कल्याण समिति (CWC) के अध्यक्ष जितेंद्र गोयल ने स्कूल का दौरा किया और पीड़ित बच्चे और उसके माता-पिता से मुलाकात की. उन्होंने आश्वासन दिया कि बच्चे को न्याय मिलेगा.

टीचर ने क्लासरूम में छात्र को डंडे से पीटा
CWC के अध्यक्ष जितेंद्र गोयल ने कहा कि अध्यापकों का काम बच्चों को सही दिशा में तराशना होता है, न कि उन्हें पीटना. ऐसी घटनाएं सरकारी स्कूलों के प्रति लोगों का विश्वास कम करती हैं. बच्चे के माता-पिता का कहना है कि आरोपी टीचर के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. इस घटना के बाद से पीड़ित बच्चा काफी डरा और सहमा हुआ है.

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
घटना की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित बच्चे के चाचा ने सदर थाने में आरोपी अध्यापक अजय भादू के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है. फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, उसी के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...