28 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यपुणे : चचेरी बहन से चल रहा था भाई का प्रेम-प्रसंग, परिवार...

पुणे : चचेरी बहन से चल रहा था भाई का प्रेम-प्रसंग, परिवार ने किया विरोध तो हुआ खूनी खेल

Published on

पुणे,

पुणे के दिघी इलाके में गुरुवार शाम एक युवक की हत्या का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. बहन के प्रेम संबंध से नाराज भाई ने नाबालिग दोस्त के साथ मिलकर प्रेमी की धारदार हथियार से हत्या कर दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस का कहना है कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है.

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान सचिन यादव के रूप में हुई है. मृतक सचिन यादव का अपनी चचेरी बहन से डेढ़ साल से प्रेम संबंध था, जिसे परिवार वाले स्वीकार नहीं कर पा रहे थे. परिवार इस प्रेम संबंध के खिलाफ था. इस प्रेम संबंध के चलते परिवार में तनाव बढ़ गया था. इसके बाद प्रेमिका अपने परिवार को छोड़कर चली गई.

प्रेमिका दिघी में जिस कमरे में सचिन रहता था, उससे कुछ दूरी पर रहने चली गई. इससे उसके परिवार वाले और भी नाराज हो गए. गुरुवार शाम करीब साढ़े पांच बजे गौतम (प्रेमिका का भाई) अपने नाबालिग दोस्त के साथ दिघी में सचिन यादव के कमरे पर गया. इस दौरान उनके बीच बहस हुई और इसी बहस में गौतम ने सचिन पर धारदार हथियार (कोयते) से हमला कर दिया.

पुलिस हिरासत में गौतम और नाबालिग
इस हमले में सचिन यादव गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई. घटना के बाद गौतम और उसका नाबालिग दोस्त भाग गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की. कुछ घंटे बाद एंटी एक्सटॉर्शन स्क्वॉड के पुलिस इंस्पेक्टर देवेंद्र चव्हाण की टीम ने गौतम को काला खड़क से और नाबालिग लड़के को मावल से हिरासत में ले लिया.

Latest articles

दक्षिण भारतीय समाज ने केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन को सौंपा ज्ञापन

​रानी कमलापति स्टेशन पर दक्षिण भारत जाने वाली 4 प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की...

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 की मौत, इनमें ज्यादातर स्टूडेंट्स, CM योगी मौके पर पहुंचे?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर...

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...