16.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यपोर्श कार हादसे की जांच में पुणे पुलिस कमिश्नर की भूमिका थी,...

पोर्श कार हादसे की जांच में पुणे पुलिस कमिश्नर की भूमिका थी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं मिला कि कार्रवाई की जाए: फडणवीस

Published on

मुंबई,

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को विधानसभा में कहा कि पोर्श कार हादसे की जांच में पुणे के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार की सक्रिय भूमिका रही और ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है जिससे लगे कि उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए.

फडणवीस ने पुणे के कार हादसे पर सदन में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से हुई चर्चा के दौरान यह बात कही. चर्चा के दौरान विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने पुणे पुलिस आयुक्त के इस्तीफे की मांग की थी.

फडणवीस ने माना कि ‘न्याय खरीदने के लिए धन के उपयोग की बात सामने आई है.’ लेकिन साथ ही कहा कि इसकी इजाजत नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा, ‘इसकी अनुमति नहीं होनी चाहिए. हमें देखना होगा कि कानून को और कैसे मजबूत किया जा सकता है. मुद्दा गंभीर है लेकिन पुणे पुलिस को बदनाम करने की जरूरत नहीं है. उन्होंने मामले में कार्रवाई की है. दोषी पुलिस अधिकारियों को दंडित किया गया है.’

फडणवीस ने कहा कि पुणे पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार की घटना की जांच में सक्रिय भूमिका थी और इस तरह की कोई बात नहीं है कि उनके खिलाफ कार्रवाई हो. 19 मई की सुबह पुणे के कल्याणी नगर इलाके में तेज रफ्तार पोर्श ने बाइक को कुचल दिया, जिसमें दो सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल्स की जान चली गई. पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना के समय 17 वर्षीय नाबालिग नशे की हालत में था. मामले के संबंध में कथित तौर पर कर्तव्यहीनता के लिए यरवदा पुलिस स्टेशन से जुड़े दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है.

पुलिस ने आरोप लगाया है कि किशोर के रक्त के नमूनों को उसकी मां के नमूनों से बदल दिया गया था, ताकि यह दिखाया जा सके कि वह नशे में नहीं था. नमूने बदलने के मामले में नाबालिग के माता-पिता और राज्य संचालित ससून जनरल अस्पताल के दो डॉक्टरों को गिरफ्तार किया गया है.

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...