21 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यपंजाब: किसानों से भिड़ंत में टूटे SHO के दोनों हाथ, बुरी तरह...

पंजाब: किसानों से भिड़ंत में टूटे SHO के दोनों हाथ, बुरी तरह घायल हुए कई पुलिस वाले

Published on

मानसा,

पंजाब में संगरूर से बठिंडा की ओर जा रहे किसानों और पुलिस के बीच मानसा में झड़प हो गई. ये किसान बठिंडा जिले के गांव लेले आना में गुजरात गैस पाइपलाइन का विरोध करने के लिए जा रहे थे. इन्हें मानसा पुलिस द्वारा रोकने की कोशिश की गई को बवाल मच गया.

भिड़ंत में तीन एसएचओ गंभीर जख्मी हुए हैं और एक एसएचओ की दोनों बाजू भी फ्रैक्चर हो गई है.वहीं मानसा के एसपीडी मनमोहन सिंह ने बताया कि पुलिस ने इन किसानों के बड़े काफिले को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस पर गाड़ी चढ़ा दी और लाठियां बरसाईं जिसके चलते उनके अधिकारी जख्मी हुए हैं.

सिंह ने बताया कि संगरूर की ओर से 300 के करीब किसानों का बड़ा काफिला मानसा की ओर बढ़ रहा था. यहां भीखी पुलिस द्वारा नाकाबंदी के दौरान इंस्पेक्टर गुरबीर सिंह द्वारा उन्हें रोकने की कोशिश की तो उनके ऊपर किसानों ने गाड़ी चढ़ा दी. इसके बाद मानसा में फिर से किसानों ने पुलिस पर लाठियां बरसाईं. जख्मियों में पुलिस थाने के गुरबीर सिंह की दोनों बाजू फ्रैक्चर हो गई हैं. इसके अलाला मानसा थाना सिटी 2 के दलजीत सिंह को काफी चोट आई है और बुधलाड़ा के जसवीर सिंह भी गंभीर जख्मी हुए हैं.उनके सर पर भी गहरी चोट लगी हुई है.

उन्होंने आगे कहा कि रोके जाने पर किसानों ने पुलिस के अधिकारियों से बातचीत करने की बजाय उन पर गाड़ी चढ़ा दी. उन्होंने यह भी बताया कि अभी तक किसी भी किसान को हिरासत में नहीं लिया गया और पुलिस इस मामले की पूरी जांच कर रही है.

इधर, सिविल अस्पताल की एसएमओ अंजू कांसल ने बताया कि किसानों और पुलिस के बीच में हुई झड़प के दौरान पुलिसकर्मी अस्पताल में दाखिल करवाए गए थे जिसमें से एसएचओ थाना भीखी जसवीर सिंह के बाजू पर फ्रैक्चर हैं और सिटी-2 एसएचओ दलजीत सिंह के हाथ और सिर पर चोट आई है.

Latest articles

आकाशीय बिजली गिरने से 12 वर्षीय बालिका की मौत, प्रदेशभर में आंधी-बारिश का दौर

भोपाल। मप्र में सोमवार को प्री-मानसूनी गतिविधियां तेज रहीं। प्रदेश के कई जिलों में...

भोपाल के हुजूर क्षेत्र में 5 अवैध कॉलोनियों पर चली जेसीबी, सड़कें और बाउंड्रीवॉल जमींदोज

भोपाल। राजधानी के हुजूर अनुभाग क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों...

More like this

71 साल की उम्र में बने चार्टर्ड अकाउंटेंट, ताराचंद अग्रवाल ने पेश की मिसाल

राजस्थान। उम्र केवल एक संख्या है और यदि लक्ष्य हासिल करने का जज्बा हो...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...