11.5 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराज्यपंजाब में गेहूं के भंडारण की जगह की कमी का करना पड़...

पंजाब में गेहूं के भंडारण की जगह की कमी का करना पड़ रहा सामना, खरीद से पहले FCI को लिखा पत्र

Published on

चंडीगढ। पंजाब में गेहूं की खरीदी शुरू होने में अब एक हफ्ते से भी कम समय बचा है, लेकिन गोदामों में अभी तक पुराने अनाज के स्टॉक ही पड़े हुए हैं। ऐसे में उपज की नई आवक को स्टोर में रखने के लिए जगह की कमी पड़ सकती है। हालांकि, इस समस्या को दूर करने के लिए राज्य सरकार एक्टिंव हो गई है। पंजाब सरकार ने फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (FCI) को निर्देश दिया है कि राज्य के गोदामों में पड़े पिछले साल के अनाज को तुरंत अपने कब्जे में ले लिया जाए, ताकि इस साल के गेहूं के लिए जगह बनाई जा सके।

नई आवक से कम हो जाएगी जगह

सरकार ने FCI के चेयरमैन को लिखे पत्र में चेताया है कि अगर तुरंत अतिरिक्त भंडारण नहीं बनाया गया और मंडियों में आने वाले 22 लाख मीट्रिक टन गेहूं की सीधे डिलीवरी नहीं हुई, तो 1 अप्रैल से शुरू होने वाली खरीद के समय मंडियों में अनाज की अधिकता हो जाएगी। इससे किसानों और अन्य संबंधित लोगों में असंतोष पैदा होगा। साथ ही कानून और व्यवस्था की समस्या भी खड़ी हो सकती है।

 

राज्य में 100 लाख मीट्रिक भंडारण की जगह उपलब्ध

इस साल मंडियों में करीब 125 लाख मीट्रिक टन गेहूं आने की उम्मीद है। फिलहाल राज्य में कुल मिलाकर लगभग 100 लाख मीट्रिक भंडारण की जगह उपलब्ध है, जिसमें कवर किए गए गोदाम, प्लेटफॉर्म स्टोरेज (CAP) और सिलो/गोदाम शामिल हैं। राज्य की खरीद एजेंसियों ने भंडारण की जगह खोजने के लिए पूरी कोशिश की, लेकिन अब भी लगभग 22 लाख मीट्रिक गेहूं रखने की जगह कम है। इसमें सबसे बड़ा अंतर अमृतसर और तरनतारन जिलों में है। इसलिए सरकार ने FCI से आग्रह किया है कि इस 22 लाख मीट्रिक गेहूं को खरीद सीजन के दौरान मंडियों से सीधे रेलमार्ग के जरिए FCI को दिया जाए।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....