रायबरेली
वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि बंदर बीयर की केन मुंह से लगाकर शराब खटक रहा है। इतना ही नहीं, दूसरे वीडियो में वह बोतल से भी शराब पीता नजर आ रहा है। इससे तो यही लगता है कि यह बंदर शराब का एक्डिक्ट हो गया है। तमाम लोग इससे परेशान है। जैसे लोग बंदर से फल आदि छिपाते हैं अब उन्हें शराब भी बंदर से छिपानी पड़ती है।
एक शराबी बंदर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। दरअसल, उत्तर प्रदेश के रायबरेली से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक बंदर मुंह से केन लगाकर बीयर पीता नजर आ रहा है। दावा किया जा रहा है कि बंदर शराब पीने का शौकीन है। जब भी कोई गदागंज थानाक्षेत्र के अचलगंज इलाके में स्थित ‘वाइन शॉप’ पर शराब खरीदने आता है तो बंदर मौका पाकर उससे शराब छीन लेता है और मुंह से लगाकर गट-गट पी जाता है।
रायबरेली में बंदर का शराब पीने का वीडियो हुआ वायरल जो शराब की दुकान में आने वाले लोगो से शराब छीन लेता है और गटक जाता है। pic.twitter.com/We8qaAY4pi
— Anurag Mishra पत्रकार (@AnuragM27306258) October 30, 2022
क्या है पूरा मामला?
‘आजतक’ की रिपोर्ट के अनुसार, ‘वाइन शॉप’ के संचालक बंदर की इस हरकत से परेशान हैं। उन्होंने कई बार इसकी शिकायत अधिकारियों से की, जिस पर अधिकारियों ने सलाह दी कि वे उसे मारकर भगा दें। ऐसे में जब दुकान के सेल्समैन बंदर को भगाते हैं तो वह काटने को दौड़ता है। हालांकि, मामला वायरल होने के बाद आबकारी विभाग के अधिकारी ‘वन विभाग’ से बंदर को पकड़वाने की बात कह रहे हैं। वाइन शॉप में काम करने वाले एक कर्मचारी ने बताया कि बंदर ग्राहकों से केवल शराब नहीं छीनता, बल्कि कई बार दुकान में रखी बोतलों को भी नुकसान पहुंचाता है।
Some in TN project having tea in a road side tea shop as a big virtue
Even a monkey drinks tea in a roadside tea shop , whats the big deal ? pic.twitter.com/tPOrl0wWGB
— Mahesh 🇮🇳 (@Mahesh10816) January 28, 2022
मुंह से लगा लेता है बोतल और केन