11.5 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराज्यराहुल गांधी ने महाराष्ट्र में अडानी वाली मीटिंग पर पूछा सवाल, जवाब...

राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में अडानी वाली मीटिंग पर पूछा सवाल, जवाब शरद पवार भी देंगे क्या?

Published on

रायपुर

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राज्य की 2024-30 के लिए नई औद्योगिक नीति को लांच कर दिया है। इस नई नीति में महिला उद्यमियों, थर्ड जेंडर, सेवानिवृत्त अग्निवीरों, आत्मसमर्पण करने वाले पूर्व नक्सलियों और नक्सल पीड़ित परिवारों के रोजगार को लेकर विशेष अनुदान और छूट का प्रावधान किया गया है। औद्योगिक नीति को लांच करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा- ”हमने इस नई नीति को रोजगारपरक बनाया है और विजन-2047 के अनुरूप विकसित भारत के निर्माण की परिकल्पना को ध्यान में रखते हुए विकसित छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण का लक्ष्य तय किया है।”

15 हजार रुपये प्रतिमाह अनुदान की घोषणा
सीएम ने बताया कि नई नीति में यदि कोई उद्योग एक हजार से अधिक युवाओं को रोजगार देता है तो हम उसे बी-स्पोक पॉलिसी के तहत अधिक रियायतें देंगे। युवाओं को रोजगार मूलक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने पर हमने इस नीति में प्रति व्यक्ति 15 हजार रुपये प्रतिमाह तक का अनुदान देने का प्रावधान भी किया है।

औद्योगिक नीति में पहली बार इस राज्य में पर्यटन एवं स्वास्थ्य जैसी सुविधाओं में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित किया गया है। सीएम ने कहा कि हमारा राज्य देश के मध्य में स्थित है, आने वाले वर्षों में हम अपनी भौगोलिक स्थिति, ट्रांसपोर्ट के आधुनिक साधनों और सबकी भागीदारी से राज्य को देश का ‘हेल्थ हब’ बनाने की कोशिश में हैं। उन्होंने कहा कि सबके सहयोग से हमें इसमें सफलता भी मिलेगी।

जगदलपुर में भूमि का होगा आवंटन
मुख्यमंत्री ने कहा, ”जगदलपुर में लगभग 118 एकड़ भूमि पर औद्योगिक क्षेत्र का निर्माण प्रारंभ होने वाला है। वहां पर अगले 12 माह के भीतर उद्योगों को भूमि का आवंटन प्रारंभ कर दिया जायेगा।” उन्होंने कहा, ”पूर्व के ‘न्यूनतम 20 एकड़ भूमि’ के स्थान पर अब हमने ’15 एकड़ भूमि’ पर निजी क्षेत्र में औद्योगिक पार्क की स्थापना की अनुमति देने का निर्णय लिया है।”

किसे मिलेगी छूट
नई औद्योगिक नीति में युवा अग्निवीरों और नक्सल पीड़ित परिवारों को स्वयं के रोजगार स्थापित करने पर विशेष अनुदान और छूट का प्रावधान किया है। राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ की औद्यौगिक विकास नीति को एक नवंबर 2024 से लागू किया गया है। यह नीति उद्योगों को निवेश करने, नये रोजगार सृजन करने और आर्थिक विकास को गति देने के लिये एक मजबूत आधार प्रदान करेगी।

पांच लाख लोगों के रोजगार का लक्ष्य
इस नीति के माध्यम से राज्य के युवाओं के लिए रोजगार पर फोकस किया गया है। अगले पांच वर्षों में पांच लाख नए रोजगार का लक्ष्य रखा गया है। आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान में सहभागिता के लिए अनुसूचित जाति, जनजाति, महिला उद्यमियों, सेवानिवृत्त अग्निवीर, भूतपूर्व सैनिकों, नक्सल प्रभावित आदि लोगों के उद्यमों को अतिरिक्त प्रोत्साहन दिए जाने की बात भी कही गई है।

इस नीति में विशिष्ट श्रेणी के उद्योगों जैसे फार्मा, वस्त्र, कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण, इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स सहित नवीन सेक्टरों के लिए विशेष पैकेज के लिए फोकस किया गया है। इस नीति में प्रोत्साहनों की दृष्टि से राज्य के विकासखण्डों को तीन समूहों में रखा गया है। समूह-एक में 10, समूह दो में 61 तथा समूह तीन में 75 विकासखण्डों को वर्गीकृत किया गया है।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...