17.4 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यराहुल गांधी हमारे नेता नहीं हैं, गठबंधन का भी नेता नहीं मानते......

राहुल गांधी हमारे नेता नहीं हैं, गठबंधन का भी नेता नहीं मानते… INDIA में नेतृत्व पर मची रार, रामगोपाल का वार

Published on

लखनऊ

विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. का नेता कौन है? ममता बनर्जी या राहुल गांधी? इस पर विपक्षी गठबंधन में इस समय बवाल मचा हुआ है। लोकसभा चुनाव में I.N.D.I.A. के बैनर तले चुनावी मैदान में उतरे विपक्ष के सुर अब बदले नजर आ रहे हैं। विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. के नेता के सवाल पर लगातार बयान सामने आ रहे हैं। इस बीच उत्तर प्रदेश की मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी की ओर से भी राहुल गांधी को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव और सांसद प्रो. राम गोपाल यादव का बयान सामने आया है। इसमें उन्होंने कहा है कि हम राहुल गांधी को अपना या गठबंधन का नेता नहीं मानते हैं। इस पर अब विवाद गहराने की संभावना बढ़ गई है।

रामगोपाल यादव ने क्या कहा?
प्रो. राम गोपाल ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव में बेहतर प्रदर्शन नहीं किया। अगर पार्टी अच्छा प्रदर्शन करती तो I.N.D.I.A. गठबंधन को सत्ता मिलती। ममता बनर्जी के बयान पर प्रो. यादव ने कहा कि राजनीति में तो कोई साधु संत बनकर तो आते नहीं हैं। सब पद चाहते हैं।

सपा के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव ने कहा कि ममता बनर्जी यह देख-कह रही होंगी कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव हो या विधानसभा चुनाव, कहीं भी अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार हिमाचल प्रदेश में है, लोकसभा चुनाव में चार की चारों सीटें हार गए। तेलंगाना और कर्नाटक में कांग्रेस सरकार है, वहां भी आधी सीटें हार गए।

प्रो. यादव ने कहा कि जिन प्रदेशों में कांग्रेस सरकार है, वहां अच्छा प्रदर्शन हो जाता। मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में वे एक सीट नहीं जीत पाए। अगर रिजल्ट बदलता तो आज नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री होते ही नहीं। राहुल गांधी तो हमारे नेता हैं नहीं। I.N.D.I.A. गठबंधन के भी वे नेता नहीं हैं।

ममता बनर्जी ने क्या कहा?
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने I.N.D.I.A. गठबंधन के नेता को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि जरूरत पड़ने पर बंगाल से ही I.N.D.I.A. की जिम्मेदारी संभालने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि हमने ही I.N.D.I.A. ब्लॉक को बनाया है। अब इसे संभालने की जिम्मेदारी नेतृत्व करने वालों पर हैं। अगर वे इसे नहीं चला सकते तो मैं क्या कर सकती हूं?

उनके इस बयान को केंद्र में बदलते समीकरण के तौर पर देखा जा रहा है। शीतकालीन सत्र के दौरान तृणमूल कांग्रेस और सपा विभिन्न मसलों पर कांग्रेस से इतर राय रखती और अलग खड़ी दिख रही है। ऐसे में विपक्ष की राजनीति अब दो ध्रुवों में बंटती नजर आ रही है।

Latest articles

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...