20.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यराहुल गांधी कांग्रेस के नेता हैं, इंडिया गठबंधन के नहीं... शिवपाल यादव...

राहुल गांधी कांग्रेस के नेता हैं, इंडिया गठबंधन के नहीं… शिवपाल यादव का बड़ा बयान

Published on

कानपुर

यूपी के कानपुर से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी के नेता हैं, इंडिया गठबंधन के नहीं। शिवपाल यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि सपा वन नेशन-वन इलेक्शन का विरोध करता है। यदि सरकार अल्पमत में आ गई तो दोबारा चुनाव नहीं कराएंगे। इस तरह की बढ़ाए आएंगी।

शिवपाल सिंह यादव एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कानपुर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात की। उनसे पूछा गया कि रामगोपाल यादव राहुल गांधी को इंडिया गठबंधन का नेता नहीं मानते हैं। शिवपाल सिंह ने इसका जवाब देते हुए कहा कि राहुल गांधी अपनी पार्टी के नेता हैं। इंडिया गठबंधन की वजह से बीजेपी घबराई हुई है।

‘बीजेपी पीडीए और सपा से घबराई हुई है’
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पीडीए और समाजवादी पार्टी की वजह से घबराहट है। इंडिया गठबंधन आगे भी चलेगा, इस गठबंधन के खिलाफ बीजेपी षड़यंत्र कर रही है। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि उपचुनाव में आप लोगों ने देखा कि कितनी गड़बड़ी की गई। लोकतंत्र में ऐसा कभी नहीं होता है, जो बेईमानी कराए।

नसीम ने विषम परिस्थितियों में जीता चुनाव-शिवपाल
पुलिस और प्रशासन का प्रयोग करके मतदाताओं को मतदान करने से रोका गया। मैं कानपुर की जनता को धन्यवाद देना चाहूंगा। नसीम सोलंकी किस तरह से विषम परिस्थितियों में चुनाव जीती हैं, आप सब जानते हैं। मतदाताओं को रोकने का प्रयास किया। जबकि आयोग वोट डलवाने का काम करता है। बीजेपी ने किस तरह से पुलिस और प्रशासन का प्रयोग करके वोट कटवाने से लेकर हर तरह से रोकने का प्रयास किया।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this