7.7 C
London
Sunday, February 8, 2026
Homeराज्यपहलगाम टेरर अटैक में शहीद हुए नौसेना अधिकारी विनय नारवाल के घर...

पहलगाम टेरर अटैक में शहीद हुए नौसेना अधिकारी विनय नारवाल के घर पहुंचे राहुल गांधी, परिवार से की मुलाकात

Published on

करनाल:

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी मंगलवार को पहलगाम टेरर अटैक में शहीद हुए भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे। राहुल गांधी ने उनके परिवार को सांत्वना दी। एक दिन पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी की पत्नी सुमन सैनी ने भी करनाल में नरवाल के परिवार की ओर से आयोजित ‘श्रद्धांजलि सभा’ में उन्हें श्रद्धांजलि दी थी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शहीद के परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की थी।

क्या बोले विनय नरवाल के पिता?
करनाल के रहने वाले विनय नरवाल का पिछले महीने पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके पिता राजेश नरवाल और मामा ने सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया। शहीद के पिता राजेश नरवाल ने सरकार पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार न्याय करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि यह नुकसान असहनीय और अपूरणीय है।

हाल ही में हुई थी शादी
दरअसल विनय नरवाल की शादी हाल ही में हुई थी। 16 अप्रैल को उनका रिसेप्शन था। कोच्चि में तैनात विनय नरवाल छुट्टी पर जम्मू और कश्मीर गए थे। वह अपनी पत्नी के साथ पहलगाम में थे। तभी आतंकवादियों ने उन पर हमला कर दिया। दिवंगत नौसेना अधिकारी की पत्नी ने सैन्य सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी। उन्होंने अपने पति को एक ऐसा व्यक्ति बताया जो सम्मान के साथ जिया और साहस की विरासत छोड़ गया। 22 अप्रैल को जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकवादियों के हमले में 26 लोग मारे गए थे।

Latest articles

निशातपुरा में कैटरिंग कारोबारी से लूट

भोपाल राजधानी भोपाल के निशातपुरा इलाके में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। यहाँ देर रात...

महाशिवरात्रि महोत्सव 2026: शिवलोक फेस-2 में निकलेगी भव्य शिव बारात, होगा धार्मिक आयोजन

भोपाल महाकाल भक्त मंडल धार्मिक सामाजिक सेवा समिति, शिवलोक फेस-2 द्वारा महाशिवरात्रि महोत्सव वर्ष 2026...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल का आत्मीय स्वागत

भोपाल मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पर केंद्रीय जल...

16 मई से शुरू होगा जनगणना का प्रथम चरण, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिए ‘राष्ट्रीय कर्तव्य’ मानकर कार्य करने के निर्देश

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'जनगणना-2027' के सफल संचालन के लिए आयोजित राज्य स्तरीय प्रशिक्षण...

More like this

ग्राम उत्थान शिविर’ से संवर रहा ग्रामीण राजस्थान

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की 'जनसेवा ही सर्वोपरि' की अवधारणा को साकार करते हुए प्रदेश...

पटना-इंदौर एक्सप्रेस में कछुओं की तस्करी

भोपाल रेल से प्रतिबंधित वन्यजीवों की तस्करी के एक गंभीर मामले में आरपीएफ ने पटना-इंदौर...

2.27 लाख लॉजिकल डिस्पेंसी वाले मतदाताओं की सुनवाई

भोपाल राजधानी भोपाल में मतदाता सूची में नाम, उम्र, पिता-पति के नाम से जुड़ी गड़बड़ियों...