19.5 C
London
Wednesday, May 20, 2026
Homeराज्यराहुल गांधी रोके जाने पर भी गए आंबेडकर छात्रावास, दलित छात्रों से...

राहुल गांधी रोके जाने पर भी गए आंबेडकर छात्रावास, दलित छात्रों से किया संवाद, दरभंगा के DM बोले- होगा एक्शन

Published on

पटना,

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी एक दिन के दौरे पर बिहार पहुंचे हैं. राहुल गांधी दरभंगा में हैं, जहां उनके दलित छात्रों के साथ संवाद का कार्यक्रम है. शिक्षा न्याय संवाद कार्यक्रम के तहत राहुल गांधी को दरभंगा के मोगलपुरा स्थित आंबेडकर कल्याण छात्रावास में दलित छात्रों से संवाद की अनुमति प्रशासन ने नहीं दी थी. गुरुवार को राहुल गांधी का काफिल जब आंबेडकर छात्रावास पहुंचा, पुलिस प्रशासन ने चौरंगी के पास इसे रोक दिया.

राहुल गांधी के काफिले को पुलिस-प्रशासन ने चौरंगी में ही रोक दिया. काफिला रोके जाने के बावजूद राहुल गांधी आंबेडकर छात्रावास गए. अब इसे लेकर दरभंगा प्रशासन एक्शन के मोड में है. दरभंगा के जिलाधिकारी ने कहा है कि राहुल गांधी ने सीआरपीसी की धारा 163 का उल्लंघन किया है. इसके लिए एक्शन होगा. गेट पर कांग्रेस के समर्थकों ने हंगामा शुरू कर दिया, नारेबाजी करने लगे. राहुल गांधी ने आंबेडकर हॉस्टल जाने से रोके जाने का वीडियो शेयर करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बिहार सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा.

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में लिखा कि बिहार में NDA की डबल इंजन धोखेबाज सरकार मुझे आंबेडकर हॉस्टल में दलित और पिछड़े छात्रों से बातचीत करने से रोक रही है. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि संवाद कब से अपराध हो गया? राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए लिखा कि नीतीश जी, आप किस बात से डर रहे हैं? क्या बिहार में शिक्षा और सामाजिक न्याय की स्थिति छिपाना चाहते हैं?

काफिला रोके जाने के बाद राहुल गांधी अपने वाहन से बाहर निकल आए और पैदल ही दलित छात्रों से संवाद के लिए निकल पड़े. दलित छात्रों से संवाद करते हुए राहुल गांधी ने वहां मौजूद छात्रों का हाल पूछा और कहा कि आपसे मिलने के लिए दिल्ली से आया हूं. उन्होंने कहा कि मेरा मकसद है कि आपसे बात करूं. मेरे दिल में जो है, वह आपसे कहूं. राहुल गांधी ने कहा कि प्रशासन ने मुझे रोका. आपको रोका जाता है, दबाया जाता है. पेपर लीक किया जाता है.

लोकसभा में विपक्ष के नेता ने एक दलित छात्र से संवाद किया और उसके बाद आंबेडकर छात्रावास से बाहर निकल आए. राहुल गांधी के साथ संवाद करने वाले छात्र प्रदीप कुमार ने आजतक से बात करते हुए कहा कि मेरे लिए यह किसी सपने से कम नहीं है. राहुल गांधी युवाओं के हक की बात करते हैं. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने हमारी समस्याओं के बारे में जाना और दलित छात्रों के अधिकार के लिए लड़ाई में साथ देने का भरोसा दिया. प्रदीप ने यह भी कहा कि राहुल गांधी ने मेरे माता-पिता को प्रणाम भी बोला.

Latest articles

राजधानी के जेपी अस्पताल की हकीकत: न दवा, न मास्क-ग्लव्स, मरीज और डॉक्टर दोनों परेशान

भोपाल। राजधानी के प्रतिष्ठित जयप्रकाश (जेपी) जिला अस्पताल में मुफ्त इलाज और मुफ्त दवाओं...

ट्रेन से आ रही गांजे की खेप, भोपाल क्राइम ब्रांच ने पांच महिलाओं सहित सात तस्करों को दबोचा

भोपाल। भोपाल की क्राइम ब्रांच पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ एक बड़ी सफलता...

सीएम ने ग्राम रोजगार सहायकों की रिटायरमेंट की आयु सीमा बढ़ाकर 62 वर्ष की

भोपाल। राजधानी के जंबूरी मैदान पर आयोजित ग्राम रोजगार सहायकों के महासम्मेलन में मुख्यमंत्री...

बीएचईएल ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा: 4-स्टार होटलों के साथ ‘हॉलिडे होम’ सुविधा की बहाली, 22 मई से शुरू होगी बुकिंग

नई दिल्ली। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) ने अपने सेवारत और नियमित कर्मचारियों के...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का आत्मीय स्वागत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आयोजित होने जा रही मध्य क्षेत्रीय परिषद की २६वीं...

मुख्यमंत्री ने की जनसुनवाई: मौके पर ही समस्याओं का हुआ हाथों-हाथ समाधान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन और पारदर्शिता की दिशा...

सीएम भजनलाल शर्मा भिवाड़ी में देश की पहली एसएमई सेमीकंडक्टर फैसिलिटी शुरू

जयपुर। अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और खनिज संपदा के लिए विख्यात राजस्थान अब मुख्यमंत्री...