17.8 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeराज्यहाथरस मामले में आरोपियों के वकील ने राहुल गांधी को भेजा मानहानि...

हाथरस मामले में आरोपियों के वकील ने राहुल गांधी को भेजा मानहानि का नोटिस

Published on

हाथरस

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के गांव बूलगढी के मामले में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा एक्स पर की गई पोस्ट को लेकर अधिवक्ता मुन्ना सिंह पुंडीर ने राहुल गांधी को लीगल नोटिस भेजा है। मुन्ना सिंह पुंडीर का कहना है कि इस मामले में न्यायालय तीन आरोपियों को बरी कर चुका है और न्यायालय ने इसे रेप का मामला भी नहीं माना है। फिर भी राहुल गांधी कोर्ट द्वारा बरी इन तीनों लोगों को रेप का आरोपी बताया है।

बता दें कि 12 दिसंबर को विपक्ष के नेता राहुल गांधी कोतवाली चन्दपा क्षेत्र के गांव बूलगढी आए थे और वह पीड़ित परिवार से मिले थे। सितंबर 2020 में इस गांव की एक लड़की के साथ दरिंदगी हुई थी। उस समय इस गैंगरेप और हत्या का मामला बताया गया था, लेकिन न्यायालय ने इस मामले में अपना फैसला सुना दिया था। न्यायालय ने तीन आरोपी लवकुश, रामू और रवि को बरी कर दिया था।न्यायालय ने इसे गैरइरादतन हत्या का मामला माना था। इसमें एक आरोपी संदीप को दोषी ठहराया था। संदीप अभी जेल में बंद है और सजा काट रहा है।

बूलगढी में पीड़ित परिवार से मिलने के बाद राहुल गांधी ने एक्स पर इस परिवार के साथ एक वीडियो शेयर किया था। इस मामले में कोर्ट द्वारा बरी लवकुश, रामू और रवि की ओर से अधिवक्ता मुन्ना सिंह पुंडीर ने राहुल गांधी को लीगल नोटिस भेजा है।

अधिवक्ता मुन्ना सिंह पुंडीर ने बताया कि न्यायालय ने इस मामले को रेप का मामला नहीं माना, लेकिन फिर भी राहुल गांधी इसे गैंगरेप का मामला बता रहे हैं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट शेयर की थी। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में यह भी कहा कि सभी आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, जबकि न्यायालय इनमें से तीन लोगों को दोषमुक्त कर चुका है। इसलिए राहुल गांधी ने न्यायालय की अवमानना की है और उनके मुवक्किलों की मानहानि की है। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी को मानहानि का नोटिस भेजा गया है। राहुल गांधी 15 दिन के अंदर तीनों को 50, 50 लाख रुपए की धनराशि दें। वरना उनके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Latest articles

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...

पंजाब में सीएम भगवंत मान ने 523 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, NEET परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को मोहाली के विकास भवन...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...