12.8 C
London
Tuesday, December 9, 2025
Homeराज्यबालासाहेब की पुण्यतिथि पर राहुल ने किया ट्वीट, तो बोले CM शिंदे-...

बालासाहेब की पुण्यतिथि पर राहुल ने किया ट्वीट, तो बोले CM शिंदे- हिन्दू ह्रदय सम्राट बोलकर दिखाएं

Published on

मुंबई,

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आजतक से बात करते हुए कांग्रेस और उद्धव ठाकरे पर तीखा हमला किया. उन्होंने कहा है कि मैं किसी सीएम की रेस में नहीं हूं, सीएम महायुति का ही होगा. इतना ही नहीं उन्होंने उद्धव ठाकरे पर भी तीखा हमला किया और कहा कि बालासाहेब होते तो कहते उद्धव को कि जंगल में जाकर वाइल्ड लाइफ की फोटो खींचो.

आजतक की मैनेजिंग एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) अंजना ओम कश्यप से बात करते हुए शिंदे ने कहा कि उद्धव ठाकरे ने बालासाहेब के विचारों को छोड़ दिया, शिवसेना का धनुष-बाण कांग्रेस के गले में बांध दिया. जिस कांग्रेस ने बालासाहेब को बदनाम किया, वो उनके साथ ही जा मिले. साथ ही उन्होंने कहा कि महायुति में अजित पवार कमजोर कड़ी साबित नहीं होंगे.

कुर्सी के लिए कांग्रेस के साथ गए उद्धव
आपने पिछले दिनों अपने भाषण में कहा था कि मेरी दाढ़ी की खिल्ली नहीं उड़ाना, दाढ़ी से अघाड़ी को गड्डे में डाला है, चालू सरकार को टांगा, पलटी करी, इसका क्या मतलब है? इस पर सीएम शिंदे ने कहा, ‘रूलिंग पार्टी से जाना और पचास लोगों को साथ रखना ये डेयरिंग काम है. हमने कहा था कि हम लोगों ने बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा है, तो उनके साथ सरकार बनानी चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.’

सीएम शिंदे ने कहा कि ‘बालासाहेब कहते थे कि मैं अपनी पार्टी को कभी कांग्रेस नहीं बनने दूंगा, लेकिन उद्धवजी खुद के स्वार्थ और सीएम बनने के लिए कांग्रेस के साथ चले गए, कुर्सी के लिए ही वह वहां गए. उन्हे लगा कि हमारे बिना सरकार नहीं बनेगी. उद्धवजी ने बीजेपी की पीठ में छुरा घोंपा.’

राहुल में हिम्मत है तो ये बोलकर दिखाएं- शिंदे
शिंदे ने पीएम मोदी के ‘एक हैं तो सेफ हैं’ नारे का समर्थन किया. साथ ही राहुल गांधी द्वारा बालासाहेब की पुण्यतिथि पर दिए गए बयान पर शिंदे ने कहा, ‘अच्छी बात है. अभी तक इन्होंने ये बोलने की कोशिश नहीं की थी. उनके दिल में क्या भावना क्या थी शिवसेना के प्रति ये नहीं पता था. अच्छी बात है अगर उन्होंने कुछ कहा है तो. लेकिन उनमें हिम्मत है तो बालासाहेब को हिंदू ह्रदय सम्राट बोलकर दिखाएं? ऐसा तो उद्धव जी भी नहीं बोलते हैं.’

Latest articles

मुंबई में रेप के आरोप में पुलिसकर्मी गिरफ्तार

मुंबई।महाराष्ट्र के पालघर जिले में तैनात एक पुलिसकर्मी को एक महिला ने रेप के...

गुजरात के गिर-सोमनाथ में भूकंप के झटके

अहमदाबाद।गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में सोमवार सुबह 10:51 बजे भूकंप के हल्के झटके...

सड़क हादसों में वरिष्ठ नागरिक समेत दो लोगों की मौत

भोपाल।बीते 24 घंटों में राजधानी के विभिन्न इलाकों में हुए सड़क हादसों ने दो...

जितेंद्र सिंह बने एचएमएस के प्रदेश उपाध्यक्ष

भेल भोपाल ।पटेल नगर मैं मध्यप्रदेश राज्य एचएमएस का कार्यकारिणी का अधिवेशन संपन्न हुआ।...

More like this

पन्ना नेशनल पार्क में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 10 नई कैंटर बसों को दिखाई हरी झंडी

पन्ना ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार सुबह पन्ना नेशनल पार्क के मड़ला गेट...

ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल बनाने की तैयारी तेज, मुख्य सचिव अनुराग जैन ने किया व्यापक निरीक्षण

ओरछा/भोपाल।राज्य सरकार ने ऐतिहासिक नगरी ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित...

एमपी के राजभवन का नाम बदला, अब हुआ लोक भवन

भोपाल।केंद्र सरकार के निर्णय के बाद मध्यप्रदेश के राजभवन का नाम अब ‘लोक भवन’...