3.9 C
London
Sunday, February 15, 2026
Homeराज्यराजस्थान: विधानसभा में सवाल ड्राॅप करने के एवज में मांगी 10 करोड़...

राजस्थान: विधानसभा में सवाल ड्राॅप करने के एवज में मांगी 10 करोड़ की रिश्वत, ACB ने खोला विधायक का चिट्ठा

Published on

जयपुर

राजधानी जयपुर में एसीबी ने रविवार को बागीदौरा के भारत आदिवासी पार्टी (बाप) विधायक जयकृष्णा पटेल को 20 लाख रुपए की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया है। यह घटना राजस्थान के इतिहास की पहली घटना है, जब एसीबी ने किसी विधायक को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। विधायक ने माइनिंग से जुड़े हुए एक मामले में 10 करोड रुपए की रिश्वत की मांग की थी, लेकिन बाद में यह सौदा ढाई करोड रुपए में तय हुआ। इधर, इस घटना ने पूरी सियासत में हड़कंप मचा दिया है। इस दौरान रविवार शाम एसीबी के डीजी डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने पूरी घटना को लेकर कई हैरान कर देने वाले खुलासेे किए हैं। इधर, एसीबी विधायक को गिरफ्तार कर लगातार पूछताछ करने में जुटी हुई है।

विधानसभा से 3 सवाल ड्राॅप करने के लिए मांगी रिश्वत
एसीबी के डीजी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में विधायक के रिश्वत कांड को लेकर कई हैरान कर देने वाले खुलासे किया। डीजी ने बताया कि विधायक जय कृष्णा पटेल ने यह रिश्वत एक माइंस को लेकर विधानसभा में उठाए गए तीन सवालों को ड्राॅप करने की एवज में मांगी थी। इसके लिए उन्होंने परिवादी से ढाई करोड रुपए में सौदा तय किया। जिनको टुकड़ों टुकड़ों में देने की सहमति बनी। एसीबी के डीजी ने बताया कि इनमें सवाल नंबर 5998 और 6284 तारांकित सवाल और 950 अतारांकित सवाल हैं, जो विधानसभा में लगाए गए। इनकी विधानसभा में लिस्टिंग हो चुकी थी।

विधायक को पकड़ने के लिए एक महीने से लगाई घात
डीजी रवि प्रकाश ने बताया कि एसीबी विधायक जय कृष्णा पटेल को पकड़ने के लिए एक महीने से इस मिशन पर काम कर रही थी। उन्होंने बताया कि परिवादी 4 अप्रैल को अपनी शिकायत लेकर एसीबी के संपर्क में आया। इसके बाद से एसीबी लगातार इस मामले को डील कर रही थी। उन्होंने बताया कि विधायक के खिलाफ एसीबी की कार्रवाई के चलते विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को भी इस मामले से अवगत कराया गया, उन्हें पूरा फीडबैक देकर इस कार्रवाई के लिए उनकी परमिशन ली गई। इसके अलावा सीएम भजनलाल शर्मा को भी इस मामले में अवगत करवाया गया था।

पहले दिए 1 लाख, फिर आज 20 लाख रुपए देकर यूं फंसाया जाल में
डीजी रवि प्रकाश ने बताया कि परिवादी और विधायक के बीच विधानसभा के तीन सवालों को ड्राॅप करने के लिए ढाई करोड रुपए में सौदा तय हुआ। इस दौरान परिवादी बांसवाड़ा में विधायक को 100000 पहले दे चुका था। बाद में एसीबी के जाल के अनुसार परिवादी ने विधायक को 20 लाख रुपए देने के लिए शर्त रखी कि वह यह राशि जयपुर में और केवल उन्हें ही देगा। इसके बाद विधायक 20 लाख रुपए की रिश्वत लेने के लिए जयपुर में तैयार हुए।

अपने क्षेत्र में माइंस नहीं होने के बाद भी विधायक ने लगाया सवाल
विधायक जय कृष्णा पटेल ने विधानसभा में जिस माइंस के खिलाफ सवाल लगाए थे, वह माइंस उनके क्षेत्र से काफी दूर है। इसके बावजूद विधायक ने अपने क्षेत्राधिकार से बाहर होने के बावजूद भी उस माइंस के खिलाफ विधानसभा में तीन सवाल 5998, 6284 और 950 सवाल लगाए। जिनकी विधानसभा में लिस्टिंग हो चुकी थी, लेकिन वह सदन के पटल पर नहीं आए थे। डीजी ने बताया कि कार में विधायक ने रिश्वत की राशि लेने के बाद नोटों को गिना और वह बैग लेकर कार से नीचे उतरे। इसके वीडियो ऑडियो एसीबी के पास है। इसके बाद एसीबी के पहुंचने से पहले एक अनजान शख्स विधायक से नोटों का बैग लेकर फरार हो गया।

Latest articles

खेजड़ी संरक्षण कानून की घोषणा पर संतों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का किया अभिनंदन

भोपाल भजनलाल शर्मा से पर्यावरण प्रेमी संतों एवं प्रबुद्धजनों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर खेजड़ी...

महाशिवरात्रि: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, सद्भाव और आत्मसंयम का दिया संदेश

भोपाल भजनलाल शर्मा ने महाशिवरात्रि  के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई...

होटल की पानी की टंकी में मिला धोबी का शव, सुखी सेवनिया में किशोरी ने दी जान — राजधानी में संदिग्ध मौतों का मामला;...

भोपाल राजधानी के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौतों...

राजधानी में बदमाशों के हौसले बुलंद: टेक्सटाइल मिल से कॉपर चोरी, भागवत कथा में बुजुर्ग महिला की चेन स्नैचिंग

भोपाल राजधानी के अलग-अलग इलाकों में चोरी और लूट की वारदातों ने पुलिस की गश्त...

More like this

गोविंदपुरा को विकास की नई सौगात: राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 5.65 करोड़ के सड़क कार्यों का भूमिपूजन

भोपाल राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा क्षेत्र में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में...

विश्वास का प्रतीक होती हैं सहकारिता संस्थाएं: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

ग्राम उत्थान शिविर’ से संवर रहा ग्रामीण राजस्थान

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की 'जनसेवा ही सर्वोपरि' की अवधारणा को साकार करते हुए प्रदेश...