11.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यराजस्थान: फलाहारी बाबा अलवर से जयपुर की खुली जेल में शिफ्ट, जीभ...

राजस्थान: फलाहारी बाबा अलवर से जयपुर की खुली जेल में शिफ्ट, जीभ पर ओम लिखकर युवती से चटवाता था

Published on

जयपुर

दुष्कर्म के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे फलाहारी बाबा को अलवर की सेंट्रल जेल से जयपुर की खुली जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। रविवार को फलाहारी बाबा को जयपुर की सांगानेर ओपन जेल में शिफ्ट कर दिया गया। ऐसा राजस्थान हाई कोर्ट के आदेश के बाद हुआ है। बाबा पर आरोप था कि उन्होंने अपने अलवर आश्रम में एक युवती के साथ दुष्कर्म किया था। इस मामले में उन्हें 2018 में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। बाबा ने खुली जेल में स्थानांतरण के लिए याचिका दायर की थी, जिसे शुरुआत में ओपन एयर कैंप समिति ने खारिज कर दिया था। हालांकि, हाई कोर्ट ने समिति के फैसले को पलट दिया और बाबा को खुली जेल में भेजने का आदेश दिया। बता दें, श्रद्धालु फलाहारी बाबा को स्वामी कौशलेंद्र प्रपन्नाचारी के नाम से भी जानते थे।

जीभ पर ओम लिखकर युवती से चटवाता था
जिस युवती ने इस बाबा के खिलाफ केस दर्ज कराया, वह मूलरूप से छत्तीसगढ़ की रहने वाली है। उसने बाबा के आश्रम के बारे में सुना तो वह अलवर आ गई। सुंदर सी युवती को देखकर बाबा की नियत बिगड़ गई। एक दिन उसने अपने शिष्य से कहकर युवती को अपने पास बुलाया। जब युवती फलाहारी बाबा के पास पहुंची तो बाबा ने सभी शिष्यों को अपनी कुटिया से बाहर भेज दिया। उसके बाद बाबा ने युवती से कहा कि वह उसे ऐसी साधना शिक्षा देना चाहता है, जिससे उसकी हर मनोकामनाएं पूरी हो जाएगी और जीवन के सारे संकट मिट जाएंगे।

पीड़ित युवती के मुताबिक, बाबा ने अपनी जीभ पर शहद से ओम बनाया और उसे चाटने को कहा। चूंकि कुटिया में बाबा के चंगुल में युवती अकेली थी और कुंडी भी बंद थी। मजबूरी में उसे बाबा का आदेश मानना पड़ा। युवती का यह भी आरोप है कि इसके बाद फलाहारी बाबा ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया।

बिलासपुर में दर्ज कराया था केस, फिर अलवर ट्रांसफर हुआ
फलाहारी बाबा के आश्रम से निकलने के बाद पीड़ित युवती अपने गांव पहुंच गई। कुछ दिन डरी सहमी पीड़िता ने हिम्मत जुटाते हुए फलाहारी बाबा को सजा दिलाने की ठानी। उसने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कथित बाबा के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया। चूंकि घटनाक्रम अलवर से जुड़ा था। ऐसे में केस अलवर ट्रांसफर हो गया। अलवर पुलिस ने मामले की जांच की और 23 सितंबर 2017 को फलाहारी बाबा को गिरफ्तार कर लिया।

करीब एक साल तक यह मामला कोर्ट में चला। पुलिस ने अपनी जांच में बाबा को दोषी माना। ट्रायल पूरा होने के बाद कोर्ट ने भी फलाहारी बाबा को दुष्कर्म का दोषी करार दिया। 26 सितंबर 2018 को अलवर की जिला अदालत ने फलाहारी बाबा को उम्रकैद की सजा सुनाई और साथ में एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया।

7 साल अलवर जेल में बिताए, अब जयपुर की खुली जेल में शिफ्ट
फलाहारी बाबा सितंबर 2017 में ही गिरफ्तार हो गया था। उसके बाद से वह लगातार जेल में ही है। सितंबर 2018 में उसे उम्रकैद की सजा हो गई। ऐसे में जेल से बाहर आने के सारे रास्ते बंद हो गए। बाबा लगातार साल साल से जेल में बंद है। इसी साल अप्रैल में बाबा को पहली बार जेल से बाहर आने का मौका मिला जब राजस्थान हाई कोर्ट से उसे 20 दिन की पैरोल मिली थी। पिछले कई महीनों से बाबा के वकील कोर्ट में याचिका लगाकर अलवर जेल से खुली जेल में शिफ्ट करने की मांग कर रहे थे। लंबे इंतजार के बाद उम्रकैद की सजा भुगतने वाले फलाहारी बाबा को अलवर सेंट्रल जेल से जयपुर की सांगानेर ओपन जेल में शिफ्ट कर दिया गया।

Latest articles

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...