10.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यराजस्थान : अलवर में युवती से गैंगरेप कर बनाया अश्लील वीडियो, ब्लैकमेल...

राजस्थान : अलवर में युवती से गैंगरेप कर बनाया अश्लील वीडियो, ब्लैकमेल कर वसूले पैसे

Published on

अलवर,

राजस्थान के अलवर जिले में 24 वर्षीय एक युवती के साथ तीन लोगों ने सामूहिक बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया है. आरोपियों ने गैंगरेप के दौरान पीड़िता का अश्लील वीडियो भी बना लिया. इसके बाद उसे ब्लैकमेल करते हुए उससे पैसे भी वसूले. उसे इस घटना के बारे में किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी. पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.

पुलिस के मुताबिक, ये वारदात 21 मई को हुई थी, लेकिन 24 मई को इस मामले में केस दर्ज किया गया है. पीड़िता की तहरीर के अनुसार वो खेत से लकड़ी लेने गई हुई थी. उसी वक्त तीनों आरोपियों ने उसे पकड़ लिया. इसके बाद पूरी रात उसे अपनी हवस का शिकार बनाते रहे. इतना ही नहीं आरोपियों ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली, जिसके जरिए वो उससे पैसे भी वसूलने लगे.

पुलिस उपाधीक्षक कैलाश जिंदल ने बताया कि पीड़िता के साथ तीन लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया है. उन्होंने इस कृत्य का वीडियो भी बनाया था. तीनों आरोपी पीड़िता के गांव की रहने वाले हैं. पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया गया है. उसकी मेडिकल जांच भी कराई गई है. अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. पुलिस इस वारदात की जांच कर रही है.

गोविंदगढ़ पुलिस स्टेशन के सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार मीना ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 366 (अपहरण), 376(डी) (सामूहिक बलात्कार), 384 (जबरन वसूली) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है. आरोपियों की पहचान रितेश माली और विष्णु माली और एक अन्य अज्ञात के रूप में हुई है.

बताते चलें कि इसी महीने की 17 तारीख को अलवर जिले में एक नाबालिग के साथ गैंगरेप की घटना सामे आई थी. इस वारदात के दौरान आरोपियों ने नाबालिग लड़की के शरीर को बुरी तरह नोंच डाला था. पीड़िता रहम की भीख मांगती रही, लेकिन दरिंदों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी थीं. अलवर के राजगढ़ पुलिस स्टेशन के अधिकारी रामजीलाल मीणा ने बताया था कि वारदात 13 मई को हुई थी.

उस दिन रात को एक बाइक पर दो युवक आए और उन्होंने उसकी नाबालिग बेटी से पीने के लिए पानी मांगा. दोनों आरोपी लड़की का अपहरण करके उसको खेत पर ले गए. वहां उसके साथ गैंगरेप किया. इसी दौरान उन्होंने अपने तीसरे साथी को भी बुला लिया. उसने भी लड़की के साथ रेप करने का प्रयास किया, लेकिन पीड़िता किसी तरह से आरोपियों के चंगुल से बिना कपड़ों के भाग गई और घर जाकर आपबीती सुनाई.

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...