10.5 C
London
Thursday, April 16, 2026
Homeराज्यराजस्थान: गरीब रथ में बम की खबर, धौलपुर स्टेशन पर रोकी गई...

राजस्थान: गरीब रथ में बम की खबर, धौलपुर स्टेशन पर रोकी गई ट्रेन, निजामुद्दीन से जा रही थी चेन्नई सेंट्रल

Published on

धौलपुर

हजरत निजामुद्दीन से चेन्नई सेंट्रल जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस में बम की सूचना मिलने पर ट्रेन को धौलपुर जंक्शन पर रुकवाया गया। ट्रेन में तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस, आरपीएफ और जीआरपी के जवान सहित डॉग स्क्वाड की टीम मौके पर मौजूद है। गाड़ी संख्या 12612 यानी निजामुद्दीन-चेन्नई सेंट्रल गरीब रथ एक्सप्रेस में बम होने की खबर मिली है।

रेल मदद पोर्टल पर मिली थी सूचना
उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ के मुताबिक ट्रेन संख्या 12612 गरीब रथ में रेल मदद पोर्टल पर एक यात्री की ओर से बम होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद धौलपुर स्टेशन पर ट्रेन को रोक दिया गया। सीपीआरओ ने कहा कि दो अन्य यात्रियों ने उन्हें बम के बारे में बताया है। बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

ग्वालियर से खुलते ही मचा हड़कंप
बताया गया कि निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन (दिल्ली) से चेन्नई सेंट्रल जानेवाली गरीब रथ का अगला स्टॉपेज ग्वालियर था। जहां ये ट्रेन सात बजे शाम को पहुंचती है। ट्रेन जैसे ही आगरा से निकली, बम की खबर आ गई। इसे आनन फानन में राजस्थान के धौलपुर में रोक लिया गया। जहां सर्च ऑपरेशन चल रहा है।

पूरी तरह से अलर्ट मोड में रेलवे
गरीब रथ में बम की खबर के बाद से रेलवे पूरी तरह से अलर्ट मोड में आ गया। एक ओर जहां धौलपुर स्टेशन पर गरीब रथ एक्सप्रेस में सर्च ऑपरेशन चल रहा है। वहीं, जिन-जिन स्टेशनों से ये ट्रेन गुजरने वाली थी, उन्हें भी अलर्ट कर दिया गया है। ग्वालियर से भी एक जांच टीम धौलपुर पहुंची है।

कोच नंबर G2 और G3 में बम की सूचना
हजरत निजामुद्दीन से चेन्नई सेंट्रल जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। डीएसपी सुरेश सांखला सहित कई थानों की पुलिस सर्च में जुटी है। आरपीएफ और जीआरपी के जवान भी शामिल हैं। यात्रियों को सर्च ऑपरेशन में सहयोग करने के लिए कहा गया। गरीब रथ ट्रेन के कोच नंबर G2 और G3 में बम होने की सूचना मिली है।

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने ली डिप्टी CM पद की शपथ

पटना। सम्राट चौधरी बिहार 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने ईश्वर के नाम पर...

मान सरकार की सेहत योजना: आरजीएमसी पटियाला में दो दिवसीय स्वास्थ्य कैंप का आयोजन, 500 से अधिक ने बनवाए कार्ड

पटियाला। राजेंद्र जिमखाना एंड महिंद्रा क्लब (आरजीएमसी), पटियाला में 11 और 12 अप्रैल को...