10.9 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्यराजस्थान: पाकिस्तानी कहने पर आहत हुए रफीक खान, कहा- तुम्हारा लहजा बता...

राजस्थान: पाकिस्तानी कहने पर आहत हुए रफीक खान, कहा- तुम्हारा लहजा बता रहा…

Published on

जयपुर

राजस्थान विधानसभा में बीते दिनों कांग्रेस विधायक रफीक खान को लेकर पाकिस्तानी होने के नारे लगे। इसको लेकर कांग्रेस में जमकर रोष व्याप्त है। इस बीच सोमवार को विधायक रफीक खान का मीडिया के बीच दर्द छलक कर आ गया। उन्होंने कहा कि ‘क्या मेरा मुसलमान होना गुनाह है, मैं पिछले दो दिन से व्यथित हूं, परेशान हूं, मुझे नींद नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि विधानसभा में मेरे व्यक्तित्व का चीर हरण किया गया है। यह कहते-कहते विधायक रफीक खान भावुक हो गए।

क्या मेरा मुसलमान होना गुनाह है: रफीक खान
बीते दिनों विधानसभा में कांग्रेसी विधायक रफीक खान को लेकर बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा ने पाकिस्तान होने का नारे लगाए थे। इसको लेकर मीडिया में विधायक रफीक खान काफी व्यथित नजर आए। इस दौरान बोलते हुए उनका दर्द छलक पड़ा। उन्होंने कहा कि क्या मेरा मुसलमान का होना गुनाह है? मैं पिछले दो दिनों से काफी व्यथित और दुखी हूं, परेशान हूं, मुझे नींद नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि विधानसभा में जिस प्रकार मेरे लिए शब्दों का इस्तेमाल किया गया। उससे मैं बहुत दुखी हूं। मैंने विधानसभा अध्यक्ष से भी कहा कि वह इस प्रकार के शब्दों को लेकर सदन में विशेष चर्चा करवाएं, लेकिन मेरी बात पर कोई ध्यान नहीं दिया गया।

मेरे व्यक्तित्व का चीर हरण किया गया है
विधानसभा के बाहर मीडिया से बातचीत करते हुए विधायक रफीक खान ने भावुक होकर पीड़ा बताई। उन्होंने लिखा कि बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा ने जिस तरीके से मेरे लिए शब्दों का इस्तेमाल किया है। वह संसदीय मर्यादा भूल गए हैं। मैं उनके शब्दों की निंदा करता हूं। मुझे हाउस के अंदर गालियां दी गई। मैं बहुत कुंठित और व्यथित महसूस कर रहा हूं। उन्होंने यहां तक कह दिया कि विधानसभा में मेरे व्यक्तित्व का चीर हरण किया गया है।

विधानसभा में रफीक खान के शेर पर लगा पाकिस्तानी का नारा
विधानसभा में शुक्रवार को स्वायत्त शासन विभाग के अनुदानों को लेकर चर्चा हो रही थी। इस दौरान जयपुर के आदर्श नगर विधायक रफीक खान ने भजनलाल सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल को नाकाम बताया। साथ ही उन्होंने एक शेर पढ़ा ‘जो रईस हैं खानदानी मिजाज रखते हैं, नरम अपना, तुम्हारा लहजा बता रहा है, तुम्हारी दौलत नई नई है‘। इस पर बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा ने बीच में खड़े होकर ‘पाकिस्तानी-पाकिस्तानी‘ कहना शुरू किया। इस पर कांगेस ने भी जमकर हंगामा शुरू कर दिया।

कांग्रेस ने इस बयान पर आपत्ति जताते हुए इसे सदन की कार्रवाई से हटाने की मांग करने लगी। साथ ही बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। इस दौरान संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने गोपाल शर्मा को जाकर शांत करवाया। इधर, तब से राजस्थान की सियासत में इस घटनाक्रम से जमकर हलचल मची हुई है।

Latest articles

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...