29.7 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराज्यराजस्थान: बस में बैठे थे तीन युवक, बांसवाड़ा पुलिस ने ली तलाशी...

राजस्थान: बस में बैठे थे तीन युवक, बांसवाड़ा पुलिस ने ली तलाशी तो मिले हीरे, कीमत जानकार उड़े होश!

Published on

बांसवाड़ा:

राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में गुजरात सीमा पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान एक बस में नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने डेढ़ करोड़ रुपये के डायमंड जब्त किए हैं। इसके अलावा 77 हजार रुपये की नगदी भी बरामद की। पुलिस ने तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। यह आरोपी बस के जरिए बांसवाड़ा से गुजरात के हिम्मतनगर जा रहे थे। इस बीच पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि मुंबई से करोड़ों के डायमंड चुराकर 3 बदमाश बांसवाड़ा के रास्ते गुजरात भागने की फिराक में है। इस पर पुलिस ने इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।

नाकाबंदी में पुलिस ने पकड़े डेढ़ करोड़ के डायमंड
इस बड़ी कार्रवाई को बांसवाड़ा जिले की गढ़ी थाना पुलिस ने अंजाम दिया। पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना डायमंड ले जाने की सूचना मिली। इस पर गढ़ी थाना पुलिस जाब्ते के साथ हाईवे पर पहुंची, जहां नाकाबंदी में पुलिस ने बस की तलाशी ली। इसमें हिम्मतनगर जाने वाली चामुंडा ट्रेवल्स की बस में तीन युवक संदिग्ध मिले। उनकी तलाशी में 220.350 कैरेट डायमंड मिले, जिनकी बाजार कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये है। इसके अलावा इनके कब्जे से 77 हजार 370 रुपये की नगदी भी मिली।

आरोपियों को अरेस्ट कर पुलिस मामले की जांच में जुटी
पुलिस ने बस से तीन संदिग्ध आरोपी दीपक परमार, नवदीप और सचिन को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उनके पास नगदी और डायमंड को लेकर कोई वैद्य दस्तावेज नहीं मिले, ना ही आरोपी इसका संतोषजनक जवाब दे पाए। इनकी पहचान साबरकाटा, गुजरात निवासी दीपक परमार, अहमदाबाद निवासी नवदीप और हिम्मतनगर निवासी सचिन के रूप में की गई। पुलिस ने डायमंड और नगदी को धारा 106(1) बीएनएसएस की के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Latest articles

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...