7.2 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यराजस्थान : 'डिग्री कैंसिल करके मेरा भविष्य खराब क्यों किया...', जब छात्र...

राजस्थान : ‘डिग्री कैंसिल करके मेरा भविष्य खराब क्यों किया…’, जब छात्र ने कुलपति को सरेआम घेरा

Published on

भरतपुर ,

भरतपुर के महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय में विवाद उस समय गहरा गया. जब एक छात्र ने विश्वविद्यालय के कुलपति रमेश चंद्र का रास्ता रोककर उनसे अपनी डिग्री निरस्त करने का कारण पूछा. यह घटना 30 दिसंबर 2024 को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत सम्मेलन के दौरान हुई, जिसमें राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे.

छात्र विष्णु खैमरा, जो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का कार्यकर्ता और छात्र नेता है. उसका का आरोप है कि कुलपति रमेश चंद्र ने व्यक्तिगत द्वेष के चलते उसकी ग्रेजुएशन की डिग्री रद्द कर दी. विष्णु का कहना है कि उसने वर्ष 2020 में अपनी ग्रेजुएशन पूरी कर ली थी, लेकिन विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार और छात्रों के हितों की मांग को लेकर किए गए आंदोलनों के कारण उसके खिलाफ षड्यंत्र रचा गया.

छात्र ने विश्वविद्यालय के कुलपति रमेश चंद्र का रास्ता रोका
विष्णु ने कहा, मैंने हमेशा छात्रों के हितों की आवाज उठाई है. फीस वृद्धि और विश्वविद्यालय प्रशासन में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने की वजह से मेरी डिग्री निरस्त कर दी गई. मैं राज्यपाल और मुख्यमंत्री से अपील करता हूं कि मुझे न्याय दिलाया जाए.विवाद के दौरान पुलिस प्रशासन ने तुरंत हस्तक्षेप किया और छात्र को शांत कर वहां से हटाया. कुलपति रमेश चंद्र बिना कोई प्रतिक्रिया दिए अपनी गाड़ी में बैठकर रवाना हो गए.

कुलपति रमेश चंद्र पर लग चुके हैं भ्रष्टाचार के आरोप
बता दें, कुलपति रमेश चंद्र पर पहले भी कई विधायकों और छात्रों ने भ्रष्टाचार और छात्रों के शोषण के आरोप लगाए हैं. इन आरोपों की जांच की मांग राज्यपाल और मुख्यमंत्री से की गई है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this