8 C
London
Saturday, January 17, 2026
Homeराज्यराजस्थान: 'रात को लड़की लेकर आयेंगे', होटल मालिक से कहा और फिर...

राजस्थान: ‘रात को लड़की लेकर आयेंगे’, होटल मालिक से कहा और फिर मच गई अफरातफरी.. जानिए मामला

Published on

झुंझुनूं

राजस्थान के झुंझुनूं जिले के बगड़ थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाली वारदात सामने आई है। यहां झुंझुनूं-चिड़ावा मार्ग पर स्थित एक होटल में होटल मालिक ने कुछ ऐसा किया, जिसकी वजह से पुलिस भी उनकी सराहना कर रही है। डीआईजी शरद चौधरी ने मीडिया को बताया कि बगड़ बाइपास स्थित एक होटल में कुछ लड़के बीते दिनों पहुंचे थे। यहां उन्होंने होटल मालिक कहा कि वो रात को लड़की लेकर आएंगे, इसलिए लिए उन्हें होटल में रूम चाहिए।

होटल संचालक ने रूम देने से किया इनकार
इस दौरान होटल मालिक ने अनैतिक गतिविधियों के लिए रूम देने से साफ इनकार कर दिया। हालांकि यह बात सुन लड़के गुस्सा गए। मना करने पर उन्होंने होटल संचालक पर गरम दूध उड़ेल दिया और फरार हो गए। इसके बाद होटल संचालक पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट करवाने पुलिस स्टेशन पहुंचे। यहां पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनका पहले से भी क्राइम रिकॉर्ड है।

युवकों ने की होटल संचालक से मारपीट
पुलिस कप्तान शरद चौधरी ने बताया कि होटल संचालक राजकुमार जाट के पास दो युवक आए थे। जिन्होंने कहा कि उन्हें रात को एक कमरा चाहिएगा। वे एक लडक़ी लेकर आएंगे। राजकुमार ने इस तरह अनैतिक गतिविधियों के लिए जगह ना होने की बात कही। बातों ही बातों में युवकों ने होटल संचालक से बहस करनी शुरू कर दी। इसके बाद यही युवक रात को फिर अपने साथियों के साथ होटल आए। आते ही राजकुमार के साथ मारपीट शुरू कर दी।

जैसे तैसे राजकुमार ने खुद को बचाया तो गैस पर गरम हो रहे दूध के बर्तन को पूरा का पूरा राजकुमार पर फेंक दिया। जिससे राजकुमार का आधा शरीर जल गया। राजकुमार की ओर से दर्ज रिपोर्ट में यह भी आरोप लगाया कि उसके गल्ले से 17 हजार रुपए, सोने के चैन, बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

इन लोगों की हुई गिरफ्तारी
इस केस में शामिल प्रवीण कुमार और उसके सात अन्य साथियों को अरेस्ट किया है। पूछताछ के बाद 25 वर्षीय प्रवीण व उसके दो ,29 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार तथा हरियाणा के 27 वर्षीय सोनू को होटल में मारपीट वाली घटना में गिरफ्तार किया गया है।

Latest articles

महंगाई भत्ते से वंचित होने पर जताया आक्रोश कर्मचारियों का प्रदर्शन

भोपाल।राज्य मंत्रालय सहित पूरे प्रदेश में सोमवार को कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। तृतीय वर्ग...

आयकर विभाग का गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर छापा

इंदौर।इंदौर स्थित बीओआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कार्यालय और कंपनी के डायरेक्टर्स के आवासों...

तलवार और पत्थर से हमला कर हत्या की कोशिश

भोपाल।कमला नगर थाना क्षेत्र में एक युवक पर तलवार और पत्थर से हमला कर...

चलती बाइक से छात्र को गिराकर पीटा

भोपाल।निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।...

More like this

आयकर विभाग का गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर छापा

इंदौर।इंदौर स्थित बीओआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कार्यालय और कंपनी के डायरेक्टर्स के आवासों...

परीक्षाएं होंगी पारदर्शिता 1 लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर  ।मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से वादा...

युवा देश का भविष्य और राजस्थान का गौरव: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर ।मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और...