9.8 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यराजीव गांधी के हत्यारे की हार्ट अटैक से मौत, पूर्व PM के...

राजीव गांधी के हत्यारे की हार्ट अटैक से मौत, पूर्व PM के नाम पर बने अस्पताल में ही था भर्ती

Published on

चेन्नई,

राजीव गांधी हत्याकांड में जेल से रिहा किए जा चुके 7 हत्यारों में से एक की बुधवार को मौत हो गई. वह चेन्नई के राजीव गांधी सरकारी अस्पताल में भर्ती था, जहां हार्ट अटैक आने के बाद उसकी जान चली गई. अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि मरने वाले शख्स का नाम टी सुथेंद्रराजा उर्फ संथन था. वह राजीव गांधी हत्याकांड में शामिल 7 हत्यारों में से एक था.

राजीव गांधी अस्पताल में था भर्ती
श्रीलंकाई नागरिक संथन को कुछ दिन पहले इलाज के लिए राजीव गांधी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अस्पताल के डीन डॉ. वी. थेरानीराजन ने बताया कि सुबह 7:50 बजे अचानक उसकी मौत हो गई.

संथन का लीवर हो चुका था खराब
डॉ. थेरानीराजन ने बताया,’संथन का लीवर खराब हो चुका था. इसके इलाज के लिए ही उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बुधवार सुबह करीब 4 बजे संथन को कार्डियक अरेस्ट हुआ, लेकिन सीपीआर के जरिए उसे रिवाइव कर दिया गया. हालांकि, बाद में करीब 7:50 बजे उसकी मौत हो गई.’

नवंबर 2022 में मिली थी रिहाई
संथन उन 3 दोषियों में से एक था, जिसकी सजा को सुप्रीम कोर्ट ने हत्या की साजिश में शामिल होने के लिए 1999 में बरकरार रखा था. संथन के अलावा दो और दोषियों का नाम मुरुगन और पेरारिवलन था. हालांकि, बाद में तीनों को राहत दे दी गई थी. नवंबर 2022 में संथन को रिहा कर दिया गया था.

त्रिची के विशेष शिविर में रह रहा था
रिहाई के बाद विदेशी नागरिकों के लिए भारतीय नियमों के मुताबिक संथन को त्रिची में एक विशेष शिविर में रखा गया था. तमिलनाडु सरकार ने हाल ही में मद्रास हाई कोर्ट को सूचित किया था कि श्रीलंका ने संथन को अपने देश लौटने के लिए अस्थायी यात्रा दस्तावेज जारी किए हैं.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...