8.1 C
London
Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यराजनाथ सिंह बने थे टारगेट; सोनिया और स्मृति के झगड़े पर BJP...

राजनाथ सिंह बने थे टारगेट; सोनिया और स्मृति के झगड़े पर BJP सांसद बोले

Published on

रांची

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की ओर से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ‘राष्ट्रपत्नी’ संबोधित किए जाने का विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। संसद में जोरदार हंगामा के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और स्मृति ईरानी के बीच तीखी बहस हुई तो अब भाजपा और कांग्रेस में आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला चल पड़ा है। भाजपा ने जहां स्मृति ईरानी को धमकाए जाने का आरोप लगाया है तो कांग्रेस का दावा है कि सोनिया गांधी से बदसलूकी हुई, जिससे उन्हें चोट भी पहुंच सकती थी। अब झारखंड के गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कई पुराने मुद्दे उछाल दिए हैं। उन्होंने कहा है कि कभी गांधी परिवार के खिलाफ बोलने की वजह से तबके भाजपा अध्यक्ष और मौजूदा रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को टारगेट किया गया था।

निशिकांत दुबे ने ट्वीट किया, ”सोनिया गांधी जी आपकी पार्टी ने केवल आपके परिवार के ट्रस्ट के बारे में 2012 में बोलने के कारण उस वक्त के भाजपा अध्यक्ष और आज देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को संसद की प्रिवलेज कमिटी में बुलाने का 10 नोटिस दिया, यही कांग्रेस का लोकतंत्र है और संसद के दुरुपयोग का इतिहास।” गौरतलब है कि राजनाथ सिंह ने हरियाणा के गुड़गांव में राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट को 5 एकड़ जमीन आवंटित किए जाने के मामले में आरोप लगाया था कि सोनिया गांधी ने किसानों पर दबाव डलवाया। प्रिवलेज कमिटी के तब मुखिया रहे पीसी चाको ने कहा था कि राजनाथ सिंह ने एक अन्य लोकसभा सांसद के खिलाफ आधारहीन आरोप लगाए। इसी को लेकर तब के भाजपा अध्यक्ष को नोटिस जारी किए गए थे।

और भी कई आरोप
सांसद ने पुराने न्यूज लिंक्स को शेयर करते हुए आरोप लगाया कि सांसद की खरीद फरोख्त कर सरकार बचाने के लिए अडवाणी जी और सुषमा स्वराज जी की बेइज्जती की गई और जेल में डालने का प्रयास किया गया। जून 2011 की एक घटना का जिक्र करते हुए दुबे ने आरोप लगाया, ”डॉ. मुरली मनोहर जोशी जी जैसे वरिष्ठ व बुजुर्ग नेता को कांग्रेस पार्टी ने कमिटी मीटिंग में धक्का दिया। यह है कांग्रेस का लोकतंत्र।”

कांग्रेस ने स्पीकर से की शिकायत
कांग्रेस पार्टी और इसके कई नेताओं ने #स्मृति_ईरानी_शर्म_करो के साथ अमेठी की सांसद पर सोनिया गांधी के साथ दर्व्यवहार का आरोप लगाया है। इसके अलावा लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी और दूसरे सांसदों ने स्पीकर को चिट्ठी लिखी है और कांग्रेस अध्यक्ष के साथ बदसलूकी का आरोप लगाया गया है। इसमें कहा गया है कि सोनिया गांधी को सत्ताधारी पार्टी के सांसदों ने निशाना बनाया था।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा टॉपर अनुज अग्निहोत्री को फोन पर दी बधाई, कहा- ‘यह सफलता राजस्थान के लिए गौरव’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम...

गोविन्दपुरा पुलिस की पहल: एडिशनल एसपी और टीआई ने नगर रक्षा समिति के सदस्यों को बांटे आईकार्ड

भोपाल राजधानी के गोविन्दपुरा थाना परिसर में शनिवार को नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के...

पार्किंग विवाद में ऑटो चालक पर चाकू से जानलेवा हमला

भोपाल टीला जमालपुरा इलाके में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक ऑटो चालक पर...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...