33.1 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यगाजियाबाद में 31 साल बाद घर लौटने वाला राजू निकला फर्जी, अमेठी...

गाजियाबाद में 31 साल बाद घर लौटने वाला राजू निकला फर्जी, अमेठी में साधु ने भी किया था ऐसा कारनामा, सावधान रहें

Published on

लखनऊ

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में 31 साल बाद घर वापसी करने वाला भीम सिंह उर्फ राजू फर्जी निकला है। इस शख्स ने बीते दिनों गाजियबाद के थाने पहुंचकर 31 साल पहले अपहरण होने की बात कही। साथ ही कहा कि उसे राजस्थान में बंधक बनाकर रखा गया था। वहां से बचकर किसी तरह से निकला है। उधर परिवार को खोया बेटा मिलने के बाद खुशी की लहर दौड़ पड़ी थी।

हालांकि इसकी तस्वीरें वायरल होने के बाद देहरादून के एक बुजुर्ग परिवार ने उसे मोनू शर्मा बताते हुए अपना बेटा होने का दावा कर दिया है। फिलहाल देहरादून पुलिस से जानकारी मिलने के बाद गाजियाबाद पुलिस राजू को हिरासत में लेने के बाद जांच में जुट गई है। वहीं इस तरह का मामला पहले भी उत्तर प्रदेश के अमेठी से सामने आ चुका है।

कई बातों को लेकर हुआ शक
गाजियाबाद मामले में पीड़ित पिता ने बताया कि बेटे को बर्थ मार्क देखकर पहचाना था, लेकिन अब राजू की कुछ बातों से संदेह हो रहा था। राजू बचपन में सीधे हाथ से काम करता था। हालांकि वापस लौटने पर वह उल्टे हाथ से सभी काम कर रहा था। लिखने का प्रयास भी उल्टे हाथ से कर रहा था और अक्षर भी काफी साफ लिख रहा था। उन्होंने बताया कि मोबाइल और टीवी अच्छे से चला रहा था। रात भर टीवी देखता था और छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा होकर भागने की धमकी देता था।

1993 यानी 31 साल पहले उनका 7 साल का बेटा स्कूल से वापस घर लौटते समय अगवा हो गया था। वहीं अब परिजनों ने राजू का डीएनए टेस्ट कराने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि राजू से पूछताछ की जा रही है। देहरादून भी एक टीम को भेजा गया है। फिलहाल ये शख्स राजू है या मोनू शर्मा इसको लेकर पड़ताल चल रही है।

अमेठी में 20 साल बाद पहुंचा बेटा
इस तरह का ये कोई पहला मामला नहीं है, जब सालों बाद घर लौटे बेटे पर सवाल न उठे हो। इससे पहले यूपी के अमेठी जिले में भी ऐसा ही कुछ मामला देखने को मिला था। साधु के भेष में घर पहुंचे युवक ने परिवार से खुद को 20 साल पहले खोया हुआ बेटा बताया था। जब इस मामले की जांच हुई तो साधु के भेष में पहुंचे युवक की पहचान नफीस के नाम से हुई थी

दरअसल अमेठी के जायस थाना क्षेत्र के खरौली गांव निवासी रति पाल का बेटा पिंकू दिल्ली से करीब 20 साल पहले गायब हो गया था। काफी प्रयास के बाद भी उनका बेटा नहीं मिला था। इस साल 2 फरवरी को साधु के भेष में नफीस उनका बेटा बनकर जा पहुंचा था। परिजनों को भंडारे के लिए रुपये मांगने पर उसपर शक हो गया था।

लोगों से लाखों रुपये ठग लिए
पुलिस ने फर्जी युवक का नंबर ट्रेस कर गोंडा जिले के देहात कोतवाली के टिकरिया गांव में पहुंचकर जानकारी जुटाई तो उसकी पहचान नफीस के रूप में हुई थी। परिजनों से बात होने पर उसने अपनी लोकेशन झारखंड बताई थी। इस फ्रॉड के चक्कर में कई लोग फंस चुके थे। पूछताछ में समाने आया कि इस फर्जी युवक ने झारखंड के एक निवासी के घर 2021 में जा पहुंचा था। वहां उसने खुद को दिल्ली से गायब हुए उनके दादा का बेटा बताया था।

फर्जी युवक ने एक मठ से जुड़े होने चलते भोजन कराने के लिए रुपये मांगे थे। तब उस परिवार ने ढाई लाख रुपये और लाखों का सोना दे दिया था। इसी तरह ये फर्जी युवक बिहार के दरभंगा निवासी के घर जा पहुंचा था। वहां उसने खुद को गोरखपुर मठ का बताया था। आरोपी ने यहां भी दो लाख रुपये की मांग की थी। इस घटना में सामने आया था कि ये शख्स और इसका गैंग दिल्ली से गायब हुए बच्चों के परिजनों को निशाना बनाता है।

Latest articles

भेल में यूनियन चुनाव की बढ़ी चुनौती, 20 प्रतिशत वोट के बिना नहीं मिलेगी मान्यता

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल में मान्यता प्राप्त यूनियन के आगामी चुनाव...

भेल के शीर्ष अधिकारियों ने आम कर्मचारियों की तरह कतार में खड़े होकर किया भोजन, कैंटीन व्यवस्था का लिया जायजा

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल की प्लांट कमेटी की बैठक में हेस्टू...

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

More like this

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...