13.8 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराज्यपाकुड़ में रामनवमी जुलूस पर रोक, बाबूलाल भड़के; बोले- 'अघोषित रूप से...

पाकुड़ में रामनवमी जुलूस पर रोक, बाबूलाल भड़के; बोले- ‘अघोषित रूप से ग्रेटर बांग्लादेश बनाने की हो रही है तैयारी’

Published on

पाकुड़ः

झारखंड के पाकुड़ में रामनवमी के जुलूस को लेकर विवाद हो गया है। जिला प्रशासन ने जुलूस निकालने की अनुमति नहीं दी। इस पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार हिंदुओं के साथ भेदभाव कर रही है।

वहीं स्थानीय प्रशासन का कहना है कि जुलूस के लिए ज़रूरी कागजात नहीं दिए गए थे। साथ ही, जुलूस में शामिल होने वाले लोगों की संख्या भी नहीं बताई गई थी। इसलिए, कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए जुलूस की अनुमति नहीं दी गई।

प्रशासन से जुलूस निकालने की मांगी गई थी अनुमति
दरअसल, रामनवमी आयोजन समिति ने 6 अप्रैल 2025 को पाकुड़ में जुलूस निकालने की अनुमति मांगी थी। समिति ने बताया था कि जुलूस में कोलाजोड़ा, समसेरा, प्रहरकोल, गोकुलपुर, नगरनवी, झिकरहार्टी, पिरलीपुर, बहिरग्राम और चेंगाडांगा गांवों के लोग शामिल होंगे। उनके पास पारंपरिक हथियार, धार्मिक झंडे और साउंड सिस्टम भी होंगे। समिति ने प्रशासन से सुरक्षा और सहयोग देने का अनुरोध किया था।
थाना प्रभारी की नहीं मिली रिपोर्ट

जिला प्रशासन ने इस मामले में पाकुड़ नगर के थाना प्रभारी से रिपोर्ट मांगी थी। लेकिन, थाना प्रभारी ने समय पर रिपोर्ट नहीं दी. इसके अलावा, समिति ने जुलूस में शामिल होने वाले लोगों की सही संख्या भी नहीं बताई थी. और जुलूस निकालने के लिए ज़रूरी लाइसेंस के कागजात भी नहीं दिए थे। इसलिए, प्रशासन ने कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए जुलूस की अनुमति नहीं दी।

आज रामनवमी, कल दीपावली और दुर्गा पूजा पर भी लगेगी रोक!
बाबूलाल मरांडी ने इस मामले में प्रशासन और सरकार के रवैये पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि पाकुड़ जिला प्रशासन का यह आदेश हिंदू आस्था पर सीधा हमला है। उन्होंने सवाल किया कि जब पाकुड़ में ताजिये निकल सकते हैं, तो रामनवमी का जुलूस क्यों नहीं? उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने आज रामनवमी पर रोक लगाई है, तो कल दीपावली और दुर्गा पूजा पर भी रोक लगा सकती है।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...