22.1 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यरांची में कन्या विद्यालय की छात्रा से छेड़खानी, CM ने मामले का...

रांची में कन्या विद्यालय की छात्रा से छेड़खानी, CM ने मामले का लिया संज्ञान, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Published on

रांची,

रांची में एक कन्या विद्यालय की छात्रा से मोहम्मद फिरोज अली द्वारा छेड़खानी की घटना ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है. रांची SSP चंदन कुमार सिंहा ने इस मामले में सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है और कहा है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अगर संबंधित थाना स्तर पर किसी प्रकार की लापरवाही पाई गई, तो उन पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

दरअसल, रांची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज (CCTV footage) के आधार पर आरोपी की स्कूटी की पहचान की. इसके बाद उसके वाहन नंबर से आरोपी का पता चला. इसके बाद पुलिस ने आरोपी के घर पर पहुंचकर उसके परिवार के सदस्यों से पूछताछ की. हालांकि, आरोपी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. वहीं, इन मामलों को लेकर सामाजिक संगठनों में आक्रोश है.

इस मामले में पुलिस ने आरोपी का स्केच भी जारी किया है और उसकी गिरफ्तारी में मदद करने वाले को 10 हजार रुपये का इनाम देने का ऐलान किया है. पुलिस का कहना है कि इनाम पाने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जाएगी. इस घटना को लेकर सामाजिक संगठनों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है और वे आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this