16.2 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यघर में अकेले पाकर महिला से किया रेप, वीडियो भी बनाया, वायरल...

घर में अकेले पाकर महिला से किया रेप, वीडियो भी बनाया, वायरल करने के नाम पर करता था ब्लैकमेल

Published on

भदोही,

एक विवाहित व्यक्ति ने 19 वर्षीय महिला के साथ कई बार कथित तौर पर बलात्कार किया. महिला के परिवार का आरोप है कि जब वे शिकायत दर्ज कराने गए तो पुलिस ने गर्भवती होने का हवाला देते हुए उन्हें आरोपी से उसकी शादी करने के लिए ‘मजबूर’ किया. पुलिस अधीक्षक (एसपी) मीनाक्षी कात्यायन ने एफआईआर का हवाला देते हुए न्यूज एजेंसी को बताया कि कोतवाली क्षेत्र के आरोपी साजिद अली (उम्र लगभग 35 वर्ष) ने उसी इलाके की महिला से दोस्ती की और उसके घर आना-जाना शुरू कर दिया.

वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल
अधिकारी ने कहा कि 10 मार्च, 2024 को जब महिला घर पर अकेली थी तब अली ने कथित तौर पर महिला के साथ बलात्कार किया और वीडियो बना लिया. एसपी ने कहा कि जब महिला ने शिकायत दर्ज कराने की धमकी दी, तो आरोपी ने उसे ब्लैकमेल करने के लिए वीडियो का इस्तेमाल किया और इसे ऑनलाइन पोस्ट करने की धमकी दी. अधिकारी ने कहा कि डर के कारण महिला चुप रही और अली ने उसके साथ बलात्कार करना जारी रखा, जिसके कारण वह गर्भवती हो गई.

एसपी ने कहा कि शारीरिक बदलाव और तबीयत खराब रहने के कारण महिला के परिजन ने उससे पूछताछ की, जिसके बाद उसने घटना का खुलासा किया. युवती और उसके माता-पिता 20 सितंबर, 2024 को आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने गए थे. हालांकि, पुलिस ने महिला की गर्भावस्था का हवाला देते हुए उन्हें महिला और अली के बीच शादी के लिए राजी कर लिया. कात्यायन ने कहा, महिला ने आरोप लगाया कि शादी उसकी इच्छा के विरुद्ध की गई थी.

पहले से ही शादीशुदा था अली
बाद में अक्टूबर में महिला को पता चला कि अली पहले से ही शादीशुदा है. पुलिस के अनुसार, वह अपनी पत्नी के साथ किसी अन्य स्थान पर रहता था. एसपी ने कहा कि 26 नवंबर को महिला ने एक निजी अस्पताल में मृत बच्चे को जन्म दिया.

अधिकारी ने कहा कि कई महीनों से मानसिक और शारीरिक शोषण की शिकार महिला ने 3 जनवरी को लिखित शिकायत देकर अली के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. उसकी शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) के तहत मामला दर्ज किया गया था. पुलिस ने कहा कि महिला का बयान दर्ज किया गया है और उसका मेडिकल टेस्ट कराया गया है.

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...