8.1 C
London
Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यUP में जारी है ताबड़तोड़ ट्रांसफर का दौर, 13 IAS-20 PCS अफसरों...

UP में जारी है ताबड़तोड़ ट्रांसफर का दौर, 13 IAS-20 PCS अफसरों का हुआ तबादला

Published on

लखनऊ

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद से लगातार बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले किये जा रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को 13 आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया गया है। इसमें कई जिलों के जिलाधिकारी भी बदल दिए गए हैं। कुशीनगर के जिलाधिकारी रहे एस राजलिंगम को वाराणसी का डीएम बनाया गया है।

कौशल राज शर्मा को मिली नई जिम्मेदारी
वरिष्ठ आईएएस राजेंद्र प्रताप सिंह को आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल बांदा बनाया गया है वो अभी तक प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम लखनऊ के पद पर तैनात थे। वहीं वित्त विभाग के सचिव संजय कुमार को प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम लखनऊ बनाया गया है। प्रयागराज मंडल के आयुक्त संजय गोयल को आयुक्त झांसी मंडल, कौशल राज शर्मा को आयुक्त प्रयागराज मंडल बनाया गया है।

5 जिलों के डीएम बदले
वहीं उन्नाव के डीएम रहे रविंद्र कुमार -I को कुशीनगर जिले का जिलाधिकारी बनाया गया है। आईएएस अपूर्वा दुबे को उन्नाव का डीएम बनाया गया है। अबतक अपूर्वा दुबे फतेहपुर जिले की जिलाधिकारी पद पर तैनात थीं। इसी क्रम में बलरामपुर की जिलाधिकारी रहीं आईएएस श्रुति को फतेहपुर जिले का डीएम बनाया गया है। कानपुर नगर के मुख्य विकास अधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार को बलरामपुर का डीएम बनाया गया है।

ये आईएएस भी हुए इधर से उधर
आईएएस सुधीर कुमार को मुख्य विकास अधिकारी कानपुर नगर बनाया गया है। मृदुल चौधरी को परियोजना प्रशासक ग्रेटर शारदा सहायक समादेश क्षेत्र विकास प्राधिकारी उत्तर प्रदेश लखनऊ, आईएएस सुधा वर्मा को संयुक्त राज्य निर्वाचन आयुक्त राज्य निर्वाचन आयोग उप्र लखनऊ, होमांशु नागपाल को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कानपुर नगर बनाया गया है।

20 PCS अफसरों के भी हुए तबादले
पूजा अग्निहोत्री उपनिदेशक पर्यटन लखनऊ, गौरव शुक्ला उपनिदेशक बाल विकास पुष्टाहार निदेशालय लखनऊ, नंदलाल सिंह संयुक्त आयुक्त ग्राम्य विकास उप्र लखनऊ, सचिन कुमार सिंह कुलसचिव एकेटीयू लखनऊ, ऋतु पुनिया एडीएम प्रशासन बरेली, विजय कुमार सिंह एडीएम प्रशासन बदायूं समेत 20 पीसीएस अफसरों के तबादले किये गए हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा टॉपर अनुज अग्निहोत्री को फोन पर दी बधाई, कहा- ‘यह सफलता राजस्थान के लिए गौरव’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम...

गोविन्दपुरा पुलिस की पहल: एडिशनल एसपी और टीआई ने नगर रक्षा समिति के सदस्यों को बांटे आईकार्ड

भोपाल राजधानी के गोविन्दपुरा थाना परिसर में शनिवार को नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के...

पार्किंग विवाद में ऑटो चालक पर चाकू से जानलेवा हमला

भोपाल टीला जमालपुरा इलाके में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक ऑटो चालक पर...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...