18.5 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराज्यबगहा में सस्पेंड हुई रीलबाज सिपाही! वर्दी में वायरल हुआ था प्रिया...

बगहा में सस्पेंड हुई रीलबाज सिपाही! वर्दी में वायरल हुआ था प्रिया कुमारी का इंस्टाग्राम वीडियो

Published on

बगहा,

बिहार के बगहा में प्रदेश पुलिस की एक महिला सिपाही के लिए सोशल मीडिया पर वीडियो बनाना आदत से बढ़कर अब मुसीबत बन गया है. बगहा थाना में तैनात सिपाही प्रिया कुमारी को ड्यूटी के दौरान रील बनाना इतना महंगा पड़ा कि उन्हें सस्पेंड कर दिया गया. बगहा एसपी सुशांत कुमार सरोज ने खुद इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सोशल मीडिया पर वर्दी में बनाए गए एक वीडियो वायरल होने के बाद जांच कराई गई.

वीडियो वायरल हुआ तो सस्पेंड हुईं प्रिया
जांच में वीडियो की सत्यता साबित होने के बाद प्रिया को निलंबित कर दिया गया है. एसपी ने यह भी कहा कि महिला सिपाही पर विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी. महिला सिपाही बगहा नगर थाना में तैनात है.

सिपाही पर पहले भी हो चुकी कार्रवाई
यह पहला मौका नहीं है जब प्रिया कुमारी को सोशल मीडिया की वजह से कार्रवाई झेलनी पड़ी हो. इससे पहले भी उन्हें वीडियो बनाने को लेकर निलंबित किया जा चुका है, लेकिन उसके बाद भी उन्होंने सोशल मीडिया पर सक्रियता जारी रखी.पुलिस विभाग में इस तरह की घटनाएं न केवल अनुशासन को चुनौती देती हैं, बल्कि वर्दी की गरिमा पर भी सवाल खड़े करती हैं. सवाल यह भी उठ रहा है कि ड्यूटी के दौरान रील बनाने की यह आजादी आखिर किसने दी.

Latest articles

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

गोविंदपुरा पुलिस की तत्परता: 12 घंटे में ढूंढ निकाला ऑटो में छूटा 10 तोला सोना और 2 किलो चांदी, आई एस बी टी पर...

भोपाल। राजधानी में पुलिस की मुस्तैदी और ईमानदारी की एक अनोखी मिसाल सामने आई...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...