21.2 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराज्य76वें स्वतंत्रता दिवस पर सजा पूरी कर चुके कैदियों को करें रिहा......

76वें स्वतंत्रता दिवस पर सजा पूरी कर चुके कैदियों को करें रिहा… अमरिंदर सिंह की मोदी से अपील

Published on

चंडीगढ़

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की कि 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उन सभी कैदियों को रिहा करने पर विचार करें जो अपनी सजा पूरी कर चुके हैं। यहां जारी बयान में उन्होंने कहा क‍ि हम अपनी आजादी का 76वां साल मना रहे हैं और सदभावना के तहत और यह सही भी है कि उन सभी कैदियों को रिहा कर दिया जाए, जिन्होंने अपनी सजा पूरी कर ली है।

अमरिंदर सिंह ने रेखांकित किया कि स्वयं प्रधानमंत्री मोदी और यहां तक सुप्रीम कोर्ट ने भी समय-समय पर सुझाव दिया है कि जिन कैदियों ने अपनी सजा पूरी कर ली है, उन्हें रिहा किया जाना चाहिए। उन्होंने कुछ सिख कैदियों का भी संदर्भ दिया जो अपनी सजा पूरी कर चुके हैं, लेकिन अब भी जेलों में बंद हैं। अमरिंदर सिंह ने कहा क‍ि उन्होंने लगभग अपनी जिंदगी बिता दी है और अब उन्हें कुछ राहत देने का समय है।

कैप्‍टन ने द‍िया तर्क
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने हाल में 31 साल के बाद पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के हत्यारे को रिहा करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा क‍ि अगर उसे रिहा किया जा सकता है, तो उन लोगों को क्यों नहीं जो अपनी सजा पूरी कर चुके हैं।

 

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....