नई दिल्ली,
कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार दर्शन थुगुदीपा को बड़ी राहत मिली है. कर्नाटक हाईकोर्ट ने एक्टर को हाई प्रोफाइल रेणुका स्वामी मर्डर केस में जमानत दे दी है.
क्या है पूरा मामला?
9 जून को बेंगलुरू में एक फ्लाईओवर पर 33 साल के ऑटो चालक रेणुका स्वामी को मृत पाया गया था. रेणुका एक्टर का फैन था. दिनेश के कहने पर उसे किडनैप किया गया था. जिसके बाद उसकी हत्या की गई. रेणुका की मौत इसलिए हुई क्योंकि वो दर्शन की महिला दोस्त पवित्रा गौड़ा को परेशान कर रहा था. ये वारदात बेंगलुरू के पट्टनगेरे गांव में घटी थी. रेणुका की पीट-पीटकर हत्या की गई थी. फिर दर्शन को रेणुकी का मौत की जानकारी उनके व्हाट्एप पर दी थी.
शव को ठिकाने लगाने के सभी कामाक्षीपाल्या पहुंचे और वहां जाकर रेणुका के शव को नाले के पास फेंका गया था. आरोपी ने मामले को घुमाने के लिए थाने में जाकर सरेंडर किया. इसे 30 लाख रुपये को लेकर हुए विवाद की तरह पेश किया. लेकिन पुलिस को आरोपियों की बातों पर भरोसा नहीं हुआ. जांच पड़ताल आगे बढ़ी और सभी ने सच उगला. पुलिस ने इस मामले में दर्शन, उनकी दोस्त पवित्रा समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था. आरोपियों ने कबूला कि उन्हें उन्हें रेणुका की हत्या के लिए 30 लाख रुपये दिए गए थे. इसमें 5 लाख उन्हें एडवांस में दे दिए गए थे.
आरोपियों ने कबूला कि उन्हें उन्हें रेणुका की हत्या के लिए 30 लाख रुपये दिए गए थे. इसमें 5 लाख उन्हें एडवांस में दे दिए गए थे. मालूम पड़ा कि रेणुका की हत्या के मास्टरमाइंड दर्शन हैं. रेणुका का पूरा ट्रैक मालूम करने के बाद 8 जून को उसे धोखे से किडनैप किया. उसे बेंगलुरू के कामाक्षीपाल्या इलाके में एक शेड में रखकर टॉर्चर किया गया. अंत में रेणुका को इतना पीटा कि उसकी जान चली गई.
जेल में दर्शन को मिला था वीवीआईपी ट्रीटमेंट
दर्शन के सलाखों के पीछे जाने के बाद भी विवाद नहीं खत्म हुआ. उनकी एक फोटो वायरल हुई थी, जिसमें वो जेल में मजे से कुर्सी में बैठकर चाय की चुस्की लेते और सिगरेट पीते नजर आए थे. उनके साथ जेल के दोस्त भी मौजूद थे. ये फोटो धड़ल्ले से वायरल हुई. आरोप लगे के जेल में एक्टर को वीवीआईपी ट्रीटमेंट दिया जा रहा है. विवाद बढ़ता देख जेल विभाग के शीर्ष अधिकारियों को तलब किया गया.
