8.6 C
London
Thursday, December 11, 2025
Homeराज्यरिटायर्ड बुज़ुर्ग को सात दिन तक किया डिजिटल अरेस्ट, गिरफ्तारी का डर...

रिटायर्ड बुज़ुर्ग को सात दिन तक किया डिजिटल अरेस्ट, गिरफ्तारी का डर दिखाकर ठगे 19.50 लाख रुपये

Published on

लखनऊ

लखनऊ में साइबर जालसाजों ने पंचायती राज से रिटायर बुजुर्ग को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनकर मनी लॉन्ड्रिंग केस का आरोपित बताया और उन्हें सात दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर कई मदों में 19.50 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। जालसाजों की डिमांड बढ़ने पर बुज़ुर्ग ने परिवारीजनों को बताया। इसके बाद उन लोगों ने साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

ठाकुरगंज के कूचा सतगुरु सहाय निवासी कमला कांत मिश्र 30 नवंबर 2023 को पंचायती राज विभाग से रिटायर हुए थे। कमला कांत के मुताबिक 6 नवंबर 2024 को उनके पास एक अनजान नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताते हुए कहा कि आपके आधार से केनरा बैंक में एक अकाउंट खुला है, जिसमें नरेश गोयल ने मनी लॉन्ड्रिंग के रुपये डाले हैं।

बुजुर्ग ने केनरा बैंक में कोई खाता न होने की बात कही, जिस पर उसने अन्य खातों की जानकारी ले ली और सीनियर से बात करवाने की बात कही। उसने किसी और को फोन ट्रांसफर कर दिया। फोन पर बात करने वाले ने खुद को अंधेरी ईस्ट थाने से होने की बात कहते हुए ऐसी जांच में पहचान नहीं बताने की बात कही और कॉल काट दी।

कुछ ही देर बाद कॉल आई और दूसरी ओर से बात करने वाले ने कमला कांत की पूरी डिटेल बताते हुए कहा कि आपके नाम से गिरफ्तारी वॉरंट जारी होने जा रहा है। अगर आप जेल जाने से बचना चाहते हैं, तो मेरे सभी सवालों और निर्देशों का पालन करते रहें। साथ ही किसी को जांच के विषय में न बताएं। उसने कुछ देर तक उनसे बातचीत की, फिर फोन काट दिया।

दो वॉइस कॉल के बाद आई विडियो कॉल
कुछ देर बाद उनके पास वॉट्सऐप पर विडियो कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपना नाम राजेश बताया। उसने जेल जाने का डर दिखाते हुए कमला कांत से सभी बैंक अकाउंट की पूरी जानकारी ले ली। साथ ही कहा कि अगर आप गिरफ्तारी से बचना चाहते है तो अपने सभी खातों के रुपये आरटीजीएस करवा दो। बेगुनाह साबित होने पर पूरे रुपये वापस कर दिए जाएंगे।

पीड़ित ने बताया कि झांसे में आकर उन्होंने अपने एसबीआई के खाते से उसके बताए बंधन बैंक के खाते में 17.50 लाख रुपये आरटीजीएस कर दिए। पीड़ित ने बताया कि आरोपी उसे रात में फिर से विडियो कॉल की और अपना नाम संदीप बताते हुए 95 हजार रुपये ले लिए। जालसाजों ने उन्हें सात दिनों तक डिजिटल अरेस्ट कर कई मदों में कुल 19.50 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। आरोपियों की डिमांड बढ़ने के बाद पीड़ित ने परिवारीजनों को इसकी जानकारी दी, तब जाकर उन्हें ठगी होने का अहसास हुआ। साइबर क्राइम थाना प्रभारी ब्रजेश यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

Latest articles

बीएचईएल भोपाल में नव–पदोन्नत अधिकारियों के लिए छह दिवसीय कार्यक्रम का समापन

भेल भोपाल।बीएचईएल में जून 2025 के दौरान नव–पदोन्नत सहायक अभियंता और सहायक अधिकारी वर्ग...

बीएचईएल में ईडी :भोपाल से बने उपाध्याय,झांसी से सिद्दीकी—बेहतर परफारमेंस वालों को मिला मौका

भोपाल ।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल महारत्न कंपनी में महाप्रबंधक से ईडी पद के...

लोकसभा में रविशंकर प्रसाद बोले—चुनाव आयोग को एसआईएफआर का पूरा अधिकार,

नई दिल्ली ।संसद के शीतकालीन सत्र के आठवें दिन लोकसभा में चुनाव सुधारों को...

भिंड में टूटी पुलिया से ट्रैक्टर नदी में गिरा, 3 किसानों की मौत

भिंड ।मध्यप्रदेश के भिंड जिले में देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब...

More like this

सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

सागर ।मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा...

राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान ।राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दिल दहला...

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...