12.3 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeराज्यजनता का मैंडेट नीतीश को इसलिए CM पद की कुर्बानी देगी RJD:...

जनता का मैंडेट नीतीश को इसलिए CM पद की कुर्बानी देगी RJD: तेजस्वी यादव

Published on

पटना

बिहार विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि जेडीयू, आरजेडी, कांग्रेस, हम और लेफ्ट महागठबंधन की नई सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही होंगे। तेजस्वी यादव ने कहा कि आरजेडी विधायक दल की बैठक में विधायकों की इच्छा थी कि मैं सीएम बनूं लेकिन बिहार की जनता का जनादेश बतौर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मिला था इसलिए हमने उन्हें अपना नेता माना है और वो नई सरकार के सीएम होंगे।

बिहार में नीतीश कुमार की मौजूदा एनडीए सरकार की है जिसमें बीजेपी और जेडीयू का गठबंधन टूट गया है। नीतीश कुमार शाम 4 बजे राजभवन जा रहे हैं जहां वो राज्यपाल को एनडीए सरकार का इस्तीफा दे देंगे। नीतीश के साथ राजभवन जाने वाले नेताओं में तेजस्वी यादव के साथ महागठबंधन की पार्टियों के अन्य नेता भी हो सकते हैं। माना जा रहा है कि नीतीश एनडीए सरकार के इस्तीफे के साथ ही महागठबंधन की नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर आरजेडी और सबसे बड़े गठबंधन के दौर पर महागठबंधन को सरकार बनाने का मौका देना राज्यपाल की मजबूरी है। सूत्रों का कहना है कि असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के चार विधायक टूटकर पहले जेडीयू में जाना चाहते थे लेकिन कहा जाता है कि उन्हें समझा-बुझाकर आरजेडी में भेजा गया ताकि आरजेडी विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी बन जाए और अगर कभी ऐसा मौका आए कि सबसे बड़ी पार्टी को मौका देना है तो आरजेडी को यह मौका मिले।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...