8.9 C
London
Friday, March 13, 2026
Homeराज्यश्रीकांत त्यागी के समर्थन में खुलकर आई RLD, ग्रैंड ओमैक्स सोसायटी पहुंचे...

श्रीकांत त्यागी के समर्थन में खुलकर आई RLD, ग्रैंड ओमैक्स सोसायटी पहुंचे त्रिलोक

Published on

नोएडा

नोएडा में गालीबाज कथित नेता श्रीकांत त्यागी के पक्ष में राष्ट्रीय लोक दल खुलकर खड़ा हो गया है। पार्टी ने गालीबाज नेता का खुलकर समर्थन करते हुए सरकार पर गंभीर आरोप लगा दिए हैं। भारतीय जनता पार्टी और स्थानीय सांसद डॉ. महेश शर्मा पर त्या्गी समाज का अपमान करने का आरोप लगाया जा रहा है। साथ ही, श्रीकांत त्यागी केस में पूरे मामले को अलग ही रंग देने की कोशिश की जा रही है। एक महिला के साथ बदसलूकी, गाली-गलौच का मामला सामने आने के बाद श्रीकांत त्यागी पर पुलिस का शिकंजा कसा। लेकिन, अब इस मामले में राजनीति त्यागी समाज की प्रताड़ना की हो रही है। राष्ट्रीय लोक दल की ओर से श्रीकांत त्यागी की पत्नी को प्रताड़ित किए जाने का आरोप पुलिस पर लगाया जा रहा है। हालांकि, श्रीकांत त्यागी पर लगे आरोपों की कोई चर्चा नहीं हो रही है।

राष्ट्रीय लोक दल के नेता त्रिलोक त्यागी बुधवार को नोएडा के ग्रैंड ओमैक्स सोसायटी पहुंचे। वहां उन्होंने श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी और उनके बच्चों से मुलाकात की। इस मुलाकात से पहले ही उन्होंने श्रीकांत त्यागी के मामले में पुलिस, प्रशासन और सरकार पर हमला बोला था। उनके ग्रैंड ओमैक्स सोसायटी पहुंचने को लेकर नोएडा पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। किसी भी स्थिति में कोई बवाल खड़ा न हो, इसको लेकर श्रीकांत त्यागी और पीड़ित महिला के घर के आसपास पुलिस बल की तैनाती की गई थी। ग्रैंड ओमैक्स सोसायटी पहुंचकर त्रिलोक त्यागी ने श्रीकांत त्यागी के बच्चों का हालचाल जाना। परिवार के लोगों को साथ देने का आश्वासन दिया।
श्रीकांत त्यागी के परिवार को प्रताड़ित करने का रालोद ने लगाया आरोप

पुलिस पर लगाया प्रताड़ना का आरोप
त्रिलोक त्यागी ने श्रीकांत की पत्नी और बच्चों से मुलाकात के बाद पुलिस पर उनकी प्रताड़ना का आरोप लगाया। उन्होंने दोहराया कि पुलिस और प्रशासन ने इस मामले में एकतरफा कार्रवाई की है। उन्होंने श्रीकांत के परिवार को आश्वासन दिया कि राष्ट्रीय लोक दल श्रीकांत के परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। पार्टी की ओर से उन्हें पूरा समर्थन दिया जाएगा। त्रिलोक त्यागी ने मंगलवार को भी नोएडा मीडिया क्लब में प्रेस कांफ्रेंस कर श्रीकांत त्यागी मामले में पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया था। अनु त्यागी और बच्चों से त्रिलोक त्यागी की मुलाकात के बाद ग्रैंड ओमैक्स सोसायटी और आसपास का माहौल गरमाया हुआ है।

Latest articles

भारी उद्योग मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी का भेल हरिद्वार दौरा

केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री H. D. Kumaraswamy के Bharat Heavy Electricals Limited...

BHEL को Adani Power से 11 हजार करोड़ तक के बड़े ऑर्डर, रक्षा क्षेत्र में भी बढ़ी मजबूती

देश की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited (BHEL) से जुड़ी खबरों में बड़े...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...