10.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यमुजफ्फरनगर में भारी बारिश के बाद धंसी सड़क, कई बीघे में लगी...

मुजफ्फरनगर में भारी बारिश के बाद धंसी सड़क, कई बीघे में लगी फसल बर्बाद

Published on

मुजफ्फरनगर,

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में हो रही भारी बारिश मैदानी इलाकों में भी आफत लेकर आई है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश से सटे उत्तराखंड की शिवालिक पहाड़ियों में पिछले दो दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण गंगा-जमुना के साथ बरसाती नदियां उफान पर है. वहीं, सिंचाई विभाग की गंग नहर की नहरों में जलस्तर बढ़ने से मिट्टी का कटाव भी हो रहा है.

इससे लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा बनाई गई सड़कें जमीन में धंस गई है. ताजा मामला मुजफ्फरनगर के चरथावल ब्लॉक का है, जहां शनिवार सुबह सिंचाई विभाग की नहर में अचानक पानी बढ़ जाने से प्रधानमंत्री ग्रामीण संपर्क मार्ग (Rural Link Road) जमीन में धंस गया.

सड़क धंसने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
जमीन में धंसी इस सड़क का निर्माण हाल ही में पीडब्ल्यूडी ने कराया था. वहीं, किसानों की कई बीघा जमीन में लगी फसलें बर्बाद हो गई है. सड़क धंसने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच की बात कह रही है.

मामले में SDM ने कही ये बात
एसडीएम सदर निकिता शर्मा ने बताया कि नहर के बहाव के कारण यह सड़क टूटी है. फिलहाल पानी को रोक दिया गया है. इसके बाद सिंचाई विभाग की टीम और आपदा प्रबंधन की टीम राहत कार्य कर रही है. किसानों की जो फसलें नष्ट हुई हैं, उनकी जांच कराई जाएगी. आंकलन के बाद जो भी सामने आएगा, उसके अनुसार मुआवजा दिया जाएगा.

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...