15.3 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्यलुटेरी दुल्हन नकदी-गहने लेकर फरार, असली पिता बोले- गलत संगत में पड़...

लुटेरी दुल्हन नकदी-गहने लेकर फरार, असली पिता बोले- गलत संगत में पड़ गई बेटी

Published on

जयपुर

राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक और लुटेरी दुल्हन के भाग जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने जयपुर के मानसरोवर थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित के मुताबिक, उनकी बहू घर से 3 लाख रुपए नकद, सोने-चांदी के आभूषण और कीमती सामान लेकर फरार हो गई है। बहू को तलाशने के प्रयास किया तो उसका फर्जी परिवार सामने आया। बहू के फर्जी रिश्तेदारों ने पीड़ित परिवार के साथ मारपीट की। इसके बाद भी पीड़ित परिवार अपने स्तर पर जांच करते रहे और असली परिवार तक पहुंच गए। लुटेरी दुल्हन के असली पिता ने बताया कि उनकी लड़की परिवार छोड़कर भाग चुकी है। अब उससे उनका कोई लेना देना नहीं है।

मानसरोवर के रजत पथ निवासी 58 वर्षीय महिला ने मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित महिला के मुताबिक, पड़ोसन ने इस रिश्ते के बारे में बताया था। 28 अक्टूबर 2020 को दिल्ली के बंगला साहब गुरुद्वारा में लड़की देखना तय हुआ। वहां दोनों पक्षों के परिवार मिले और लड़का लड़की को पसंद कर लिया गया। इसके बाद फरवरी 2021 में जयपुर के वैशाली नगर में शादी कर दी गई थी। करीब सवा साल तक सब ठीक-ठाक था। 3 अप्रैल 2022 को परिवार वाले किसी काम से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान दुल्हन ने 3 लाख रुपए नकद, सोने चांदी के आभूषण और कीमती सामान लेकर फरार हो गई।

दुल्हन को तलाशा तो फर्जी परिवार मिला
दुल्हन के भाग जाने के बाद पीड़ित परिवार ने अपने स्तर पर उसे तलाशना शुरू किया। ढूंढते-ढूंढते पीड़ित परिवार उत्तराखंड पहुंच गया। वहां पर लुटेरी दुल्हन का फर्जी परिवार मिला। उनसे लड़की के बारे में बात करने पर उन्होंने मारपीट की। इसके बाद भी पीड़ित परिवार ने लड़की की तलाश जारी रखी। इसी दौरान पता चला कि लड़की उत्तराखंड की नहीं, बल्कि अलवर जिले के राजगढ़ की रहने वाली है। पीड़ित परिवार राजगढ़ स्थित लड़की के घर पहुंच गया। वहां लड़की के असली पिता मिले। उन्होंने कहा कि उनकी लड़की गलत संगत में पड़ गई है। वह अलग-अलग जगह शादियां करती है और बाद में रुपए लेकर फरार हो जाती है। उनके परिवार का लड़की से कोई संबंध नहीं है।

अब पुलिस की शरण में पहुंचे पीड़ित, जांच शुरू
दुल्हन के भागने के साढ़े 5 महीने बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस की शरण ली है। 58 वर्षीय महिला ने मानसरोवर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। लुटेरी दुल्हन के बारे में काफी जानकारियां पुलिस को उपलब्ध कराई गई है। अब पुलिस लुटेरी दुल्हन की तलाश में जुटी हुई है। हालांकि वह लड़की ना तो उत्तराखंड में मिली और ना ही राजगढ़ स्थित मकान में। पुलिस अब उसके अलग ठिकानों का पता लगा रही है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...